• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Lava BeU स्मार्टफोन 6,888 रुपये में लॉन्च, खास महिलाओं के लिए किया गया है डिज़ाइन

Lava BeU स्मार्टफोन 6,888 रुपये में लॉन्च, खास महिलाओं के लिए किया गया है डिज़ाइन

लावा बीयू की कीमत भारत में 6,888 रुपये तय की गई है, यह दाम फोन के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। Lava BeU स्मार्टफोन रोज़ पिंक कलर ऑप्शन के साथ Lava International वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

Lava BeU स्मार्टफोन 6,888 रुपये में लॉन्च, खास महिलाओं के लिए किया गया है डिज़ाइन

Lava BeU स्मार्टफोन में मिलेगा रोज़ पिंक कलर

ख़ास बातें
  • Lava BeU में महिलाओं के लिए दिया गया है प्रीलोडेड सेफ्टी ऐप
  • लावा बीयू में मौजूद है डुअल रियर कैमरा
  • फोन की बैटरी 4,060एमएएच की है
विज्ञापन
Lava BeU को भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। यह नया फोन खासतौर पर महिलाओं के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसमें क्रिस्टल स्टड डेकोरेशन और फ्लोरल स्पीकर मैश दिया गया है। लावा बीयू इसके अलावा प्रीलोडेड सेफ्टी ऐप के साथ भी आता है। आपको बता दें, इस नए स्मार्टफोन के अलावा भी Lava कंपनी चार नए स्मार्टफोन 5 जनवरी को लॉन्च करने वाली है। यह जानकारी खुद कंपनी ने Gadgets 360 को दी। लावा बीयू स्मार्टफोन खरीद के लिए ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों ही माध्यमों पर उपलब्ध होगा। इसके साथ ही कंपनी फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स के साथ स्मार्ट बैंड भी खरीदने की योजना बना रही है।
 

Lava BeU price in India, availability details

लावा बीयू की कीमत भारत में 6,888 रुपये तय की गई है, यह दाम फोन के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। Lava BeU स्मार्टफोन रोज़ पिंक कलर ऑप्शन के साथ Lava International वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त चार अन्य स्मार्टफोन को कंपनी वर्चुअल इवेंट के दौरान 5 जनवरी को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसकी पुष्टि Lava ने Gadgets 360 को दी।

नए लावा स्मार्टफोन की कीमत 5,000 रुपये से 15,000 रुपये के बीच होगी और यह भी ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों ही माध्यमों पर खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। इसके अलावा कंपनी स्मार्ट फिटनेस-ट्रेकिंग बैंड को भी इन पांच नए स्मार्टफोन के साथ लेकर आने की भी तैयारी कर रही है।
 

Lava BeU specifications

इन चार स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन का फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर Lava BeU की जानकारियों को कंफर्म कर दिया गया है। यह डुअल-सिम (नैनो) फोन एंड्रॉयड 10 गो एडिशन पर काम करेगा। इसमें 6.08 इंच एचडी+ (720x1,560 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो मिलेगा। यह डिस्प्ले 2.5D कर्व्ड ग्लास और वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ आएगा।

लावा बीयू ऑक्टा-क्रो प्रोसेसर से लैस है, जिसकी स्पी 1.6 गीगाहर्ट्ज़ की है, इसके साथ 2 जीबी DDR4 रैम मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा स्थित है।

लावा का यह फोन 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसमें माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट 256 जीबी तक मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी एलटीई, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5mm हैडफोन जैक शामिल है। इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन की बैटरी 4,060एमएएच की है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह सिंगल चार्ज पर 16 घंटे तक की बैटरी बैकअप देती है। फोन का डायमेंशन 155.5x73.3x9.82mm और वज़न 175.8 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.08 इंच
प्रोसेसर1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4060 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10 Go edition
रिज़ॉल्यूशन720x1560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  4. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  6. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  7. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  8. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  9. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »