Lava Bold 5G हो रहा 8 अप्रैल को लॉन्च, 10999 रुपये कीमत में 64MP कैमरा, AMOLED डिस्प्ले

Lava कथित तौर पर Lava Bold 5G पर काम कर रहा है।

Lava Bold 5G हो रहा 8 अप्रैल को लॉन्च, 10999 रुपये कीमत में 64MP कैमरा, AMOLED डिस्प्ले

Photo Credit: Amazon

Lava Bold 5G में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।

ख़ास बातें
  • Lava Bold 5G में कर्व्ड ऐज्स के साथ 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलेगी।
  • Lava Bold 5G में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Lava Bold 5G में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी।
विज्ञापन
Lava कथित तौर पर Lava Bold 5G पर काम कर रहा है। आगामी Lava Bold 5G फोन का लैडिंग पेज ई-कॉमर्स साइट Amazon पर लाइव हो गया है। लिस्टिंग से आगामी फोन के डिजाइन, स्पेसिफिकेशंस और कीमत का पता चला है। आइए अगले हफ्ते भारतीय बाजार में दस्तक देने वाले Lava Bold 5G के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Lava Bold 5G Price


Lava Bold 5G स्पेशल लॉन्च कीमत के तहत 10,999 रुपये में उपलब्ध होगा, जिसमें ऑफर्स भी शामिल हैं। फोन की बिक्री 8 अप्रैल से शुरू होगी। ग्राहक इस फोन को सफायर ब्लू शेड में खरीद पाएंगे। इस फोन को 4GB+128GB और 6GB+128GB जैसे दो वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा।


Lava Bold 5G Specifications


अमेजन पर माइक्रोसाइट के अनुसार, Lava Bold 5G में कर्व्ड ऐज्स के साथ 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट होगा, जिसके साथ 4GB/6GB RAM होगी, जिसे वर्चु्अल रैम के जरिए 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं 64GB / 128GB इनबिल्ट स्टोरेज होगी, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाने की सुविधा होगी। यह फोन 5,000mAh की बैटरी के साथ आएगा जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Bold 5G के रियर में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और LED फ्लैश के साथ सेकेंड्री कैमरा होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर काम करेगा, जिसके बाद एंड्रॉयड 15 ओएस अपग्रेड होगा और 2 साल का सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा। IP64 रेटेड बॉडी वाला फोन सिक्योरिटी के लिए इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  5. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  6. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  7. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  8. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  9. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  10. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »