Lava Bold N2 5G की सेल आज से शुरू, Amazon पर मिल रहा भारी डिस्काउंट

Lava ने बीते हफ्ते भारत में नया स्मार्टफोन Lava Bold N2 5G लॉन्च किया था और आज से इस फोन की पहली सेल शुरू हो गई है।

Lava Bold N2 5G की सेल आज से शुरू, Amazon पर मिल रहा भारी डिस्काउंट

Photo Credit: Lava

Lava Bold N2 5G में 6.75 इंच की HD+ नॉच डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Lava Bold N2 5G में ऑक्टा कोर 6nm UNISOC T8200 प्रोसेसर है।
  • Lava Bold N2 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Lava Bold N2 5G में 6.75 इंच की HD+ नॉच डिस्प्ले दी गई है।
विज्ञापन

Lava ने बीते हफ्ते भारत में नया स्मार्टफोन Lava Bold N2 5G लॉन्च किया था और आज से इस फोन की पहली सेल शुरू हो गई है। 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमर और 6000mAh बैटरी वाले इस फोन को ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। UNISOC T8200 प्रोसेसर वाला यह फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है। यहां हम आपको Lava Bold N2 5G पर मिलने वाले ऑफर्स से लेकर कीमत और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Lava Bold N2 5G Price

Lava Bold N2 5G का 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 11,999 रुपये में लिस्टेड है। आज से यह फोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट पर उपलब्ध हो गया है। इसके अलावा बैंक ऑफर में केनरा बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (750 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 11,249 रुपये हो जाएगी।

Lava Bold N2 5G Features & Specification

Lava Bold N2 5G में 6.75 इंच की HD+ नॉच डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फोन में ऑक्टा कोर 6nm UNISOC T8200 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 4GB+4GB RAM और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Bold N2 5G के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है।  यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। यह फोन रीगल गोल्ड और बिलियनर ब्लू में उपलब्ध है। फोन के साथ बॉक्स में प्रोटेक्शन कवर, टाइप सी केबल और 10W चार्जर आता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »