• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Lava Blaze Duo 5G: 2 स्क्रीन, 5000mAh बैटरी और 8GB तक रैम वाला स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Lava Blaze Duo 5G: 2 स्क्रीन, 5000mAh बैटरी और 8GB तक रैम वाला स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Lava Blaze Duo 5G को दो वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें से बेस 6GB + 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत 18,999 रुपये है।

Lava Blaze Duo 5G: 2 स्क्रीन, 5000mAh बैटरी और 8GB तक रैम वाला स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Lava

Lava Blaze Duo 5G को आर्कटिक व्हाइट और सेलेस्टियल ब्लू कलर ऑप्शन मिलते हैं

ख़ास बातें
  • Lava Blaze Duo 5G को दो वेरिएंट में पेश किया गया है
  • बेस 6GB + 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत 18,999 रुपये है
  • टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट की कीमत 20,499 रुपये रखी गई है
विज्ञापन
Lava Blaze Duo 5G को भारत में लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें मौजूद डुअल डिस्प्ले है, जिसमें एक छोटी सेकंडरी स्क्रीन बैक पैनल पर कैमरा सेटअप के साइड में मौजूद है। यह काफी हद तक Lava Agni 3 के समान है, जिसे इसी साल अक्टूबर में पेश किया गया था। Lava के लेटेस्ट स्मार्टफोन में 64-मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा मिलता है। फोन 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh बैटरी से लैस आता है। यह MediaTek Dimensity 7025 SoC पर काम करता है, जिसे 8GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है। नीचे Lava Blaze Duo 5G की कीमत और लॉन्च ऑफर्स के साथ स्पेसिफिकेशन्स की सभी जानकारियां उपलब्ध हैं।
 

Lava Blaze Duo 5G price in India, launch offers

Lava Blaze Duo 5G को दो वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें से बेस 6GB + 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत 18,999 रुपये है। टॉप-ऑफ-द-लाइन मॉडल 8GB रैम और 128GB स्टोरेज से लैस आता है, जिसकी कीमत 20,499 रुपये रखी गई है। फोन को आर्कटिक व्हाइट और सेलेस्टियल ब्लू कलर ऑप्शन मिलते हैं।

लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक Lava Blaze Duo 5G को 20 दिसंबर से Amazon इंडिया पर कम कीमत में खरीद सकेंगे। इसके बेस मॉडल की कीमत 16,999 रुपये रहेगी, जबकि टॉप मॉडल 17,999 रुपये में बेचा जाएगा। इतना ही नहीं, HDFC बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए फोन खरीदने पर 2,000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट भी मिलेगी।
 

Lava Blaze Duo 5G specifications

डुअल-सिम Lava Blaze Duo 5G को Android 14 के साथ शिप किया जाएगा। लावा का कहना है कि हैंडसेट को भविष्य में Android 15 का अपडेट दिया जाएगा। हालांकि, सटीक समय नहीं बताया गया है। Blaze Duo 5G में 6.67-इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) 3D कर्व्ड AMOLED मेन डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। वहीं, रियर पैनल पर एक छोटा 1.58-इंच (228x460 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है। हैंडसेट MediaTek Dimensity 7025 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसे LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें एक 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एक 2-मेगापिक्सल सेकेंडरी शूट शामिल है। आगे की तरफ फोन में एक 16-मेगापिक्सल का सेंसर शामिल है।

Lava Blaze Duo 5G में USB Type-C पोर्ट शामिल है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो 33W आउटपुट सपोर्ट करती है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल है। कंपनी का दावा है कि धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए हैंडसेट को IP64 रेटिंग मिली है। इसकी मोटाई 8.45 mm और वजन 186 ग्राम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  2. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  3. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  4. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  5. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  6. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  7. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  8. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  9. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  10. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »