Lava Agni 4 में मिल सकती है 5,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च

इस स्मार्टफोन में एक नया साइड बटन हो सकता है जो अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के iPhone में दिए गए कैमरा कंट्रोल बटन की तरह कार्य करेगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 नवंबर 2025 19:09 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन की में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है
  • Lava Agni 4 में 5,000 mAh की बैटरी हो सकती है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8350 दिया जा सकता है

इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में से शामिल Lava का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। Lava Agni 4 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। कंपनी की ओर से भी इस स्मार्टफोन के टीजर दिए गए हैं। यह Agni 3 5G की जगह लेगा। Lava Agni 4 में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। 

इस स्मार्टफोन में एक नया साइड बटन हो सकता है जो अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के iPhone में दिए गए कैमरा कंट्रोल बटन की तरह कार्य करेगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Debayan Roy (@Gadgetsdata) ने बताया है कि Lava Agni 4 में 5,000 mAh की बैटरी 66 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। 

Lava Agni 4 में 1.5K OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में एल्यूमीनियम का मिडल फ्रेम और ग्लास का बैक पैनल होगा। Lava Agni 4 का प्राइस 25,000 रुपये तक हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8350 दिया जा सकता है। इसके कैमरा आइलैंड के डिजाइन में बदलाव किया जा सकता है। हाल ही में यह स्मार्टफोन को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की साइट पर मॉडल नंबर - LXX525 के साथ लिस्ट हुआ था। 

Lava Agni 3 5G में 6.78 इंच 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले (1,200 x 2,652 पिक्सल्स) के रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस के साथ है। इस स्मार्टफोन में 1.74 इंच का सेकेंडरी AMOLED डिस्प्ले (336 x 480 पिक्सल्स) है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7300X दिया गया है। Lava Agni 3 की 5,000mAh की बैटरी  66 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। Lava Agni 3 की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा 3x जूम के साथ है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.