Kult Ambition बजट स्मार्टफोन में है 13 मेगापिक्सल कैमरा

टेलीकॉम ब्रांड कल्ट ने अपना नया बजट स्मार्टफोन कल्ट एम्बिशन लॉन्च कर दिया है। कंपनी इससे पहले बजट दाम में कल्ट बियॉन्ड और कल्ट ग्लेडिएटर जैसे स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। कल्ट एम्बिशन की कीमत 5,999 रुपये है। स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा।

Kult Ambition बजट स्मार्टफोन में है 13 मेगापिक्सल कैमरा
ख़ास बातें
  • कल्ट एम्बिशन की कीमत 5,999 रुपये है
  • फोन में 64-बिट 1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर एमटीके6737 प्रोसेसर दिया गया है
  • कल्ट एम्बिशन को पावर देने का काम करेगी 2600 एमएएच की बैटरी
विज्ञापन
टेलीकॉम ब्रांड कल्ट ने अपना नया बजट स्मार्टफोन कल्ट एम्बिशन लॉन्च कर दिया है। कंपनी इससे पहले बजट दाम में कल्ट बियॉन्ड और कल्ट ग्लेडियेटर जैसे स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। कल्ट एम्बिशन की कीमत 5,999 रुपये है। स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। Kult Ambition की बिक्री 17 दिसंबर से शुरू होगी।

कल्ट एम्बिशन में 5 इंच ऑन-सेल एचडी आईपीएस डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन  720 x 1280 पिक्सल है। डिस्प्ले 2.5डी कर्व्ड ग्लास से लैस है। इस फोन में 64-बिट 1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर एमटीके6737 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 एमपी1 है। फोन में 3 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। स्टोरेज को 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए कल्ट एम्बिशन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे में ब्यूटी मोड दिया गया है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है।

कल्ट एम्बिशन को पावर देने का काम करेगी 2600 एमएएच की बैटरी। फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है।  स्मार्टफोन का डाइमेंशन 145.35 x 72.7 x 9.1 मिलीमीटर है। इसके अलावा फोन में एक्सीलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बियंट लाइट सेंसर और कंपास भी दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ,जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास और यूएसबी ओटीजी जैसे फ़ीचर हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक 6737
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता2600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »