• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • कार्बन टाइटेनियम जंबो 2 स्मार्टफोन लॉन्च, साथ में एयरटेल का कैशबैक ऑफर भी

कार्बन टाइटेनियम जंबो 2 स्मार्टफोन लॉन्च, साथ में एयरटेल का कैशबैक ऑफर भी

जंबो 2 में 5.5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 2.5डी कर्व्ड ग्लास की सुरक्षा भी है। यह फोन क्वाड कोर प्रोसेसर पर चलता है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.3 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए 2 जीबी रैम दिए गए हैं। फोन में 16 जीबी रोम, 64 जीबी स्टोरेज (बढ़ाने योग्य) है। फोन 4जी सपोर्ट करता है और यह एयरटेल के 169 रुपये वाले मासिक प्लान के साथ खरीदा जा सकता है, जिसमें यूज़र को 1 जीबी डेटा प्रतिदिन व असीमित लोकल और नेशनल कॉल का लाभ मिलेगा।

कार्बन टाइटेनियम जंबो 2 स्मार्टफोन लॉन्च, साथ में एयरटेल का कैशबैक ऑफर भी
ख़ास बातें
  • कार्बन ने नया हैंडसेट टाइटैनियम जंबो 2 लॉन्च किया है
  • बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन की अमेज़न इंडिया पर प्रभावी कीमत 3,999 रुपये
  • एयरटेल के ऑफर के साथ खरीदने पर 2,000 रुपये कैशबैक
विज्ञापन
भारतीय स्मार्टफोन कंपनी कार्बन ने बजट स्मार्टफोन रेंज में अपना नया हैंडसेट टाइटेनियम जंबो 2 लॉन्च किया है। 4000 एमएएच की बड़ी बैटरी वाले इस स्मार्टफोन की ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न इंडिया पर प्रभावी कीमत 3,999 रुपये है। वहीं, अगर यूज़र इसे एयरटेल के ऑफर के साथ खरीदते हैं तो उन्हें 2,000 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा। कंपनी ने Karbonn Titanium Jumbo 2 की प्रमुख खासियत में इसकी बैटरी का ज़िक्र किया है। बताया गया है कि हैंडसेट में दी गई 4,000 एमएएच की बड़ी बैटरी 400 घंटे तक का स्टैंडबाय और 16 घंटे का टॉकटाइम देने में सक्षम है।

आगे की बात करें तो जंबो 2 में 5.5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 2.5डी कर्व्ड ग्लास की सुरक्षा भी है। यह फोन क्वाड कोर प्रोसेसर पर चलता है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.3 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए 2 जीबी रैम दिए गए हैं। फोन में 16 जीबी रोम, 64 जीबी स्टोरेज (बढ़ाने योग्य) है। फोन  4जी सपोर्ट करता है और यह एयरटेल के 169 रुपये वाले मासिक प्लान के साथ खरीदा जा सकता है, जिसमें यूज़र को 1 जीबी डेटा प्रतिदिन व असीमित लोकल और नेशनल कॉल का लाभ मिलेगा।

कैमरे की बात करें तो टाइटेनियम जंबो 2 के फ्रंट में सेल्फी के दीवानगी को ध्यान में रखते हुए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन के बैक में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है, जो एलईडी फ्लैस तो लैस है ही, साथ ही इसमें पैनोरमा शॉट, लगातार एक के बाद एक शॉट और फेस डिटेक्शन जैसे फीचर भी शामिल हैं। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से हैंडसेट ब्लूटूथ, यूएसबी ओटीजी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी और 4जी वीओएलटीई को सपोर्ट करताहै। फोन का वज़न 170 ग्राम है। टाइटेनियम जंबो 2 तीन रंग विकल्प - ब्लैक, शैंपेन और कॉफी विकल्प में मौज़ूद है। साथ में यूनीक पेंटिंग फिनिश और प्रीमियम मेटालिक बैक पैनल इसके साथ दिया जा रहा है।
 

एयरटेल का कैशबैक ऑफर

हैंडसेट की असल कीमत 5,999 रुपये है। 2,000 रुपये कैशबैक के बाद यह 3,999 रुपये (प्रभावी) रह जाती है। यूज़र को फोन खरीदने के लिए 5,999 रुपये का डाउन पेमेंट करना होगा। कैशबैक के हकदार आप तभी होंगे, जब आप पहले 18 महीने में 3,500 रुपये का रीचार्ज करवा लेंगे। इसके बाद आपको 5,00 रुपये कैशबैक मिल जाएगा। फिर अगले 1,500 रुपये का कैशबैक पाने के लिए बचे हुए 18 महीने में 3,500 रुपये का रीचार्ज करवाना होगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसर1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  2. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  3. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  4. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  7. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  9. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  10. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »