Karbonn Aura Note Play लॉन्च, इसमें है 3300 एमएएच की बैटरी

कार्बन मोबाइल्स ने गुरुवार को अपना ऑरा नोट प्ले स्मार्टफोन लॉन्च किया। 3300 एमएएच बैटरी वाला यह स्मार्टफोन 7,590 रुपये में मिलेगा। स्मार्टफोन भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 अगस्त 2017 16:00 IST
ख़ास बातें
  • 3300 एमएएच बैटरी वाला यह स्मार्टफोन 7,590 रुपये में मिलेगा
  • इसे देशभर के रिटेल स्टोर में उपलब्ध कराया गया है
  • इस किफायती स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई सपोर्ट भी मौज़ूद है
कार्बन मोबाइल्स ने गुरुवार को अपना ऑरा नोट प्ले स्मार्टफोन लॉन्च किया। 3300 एमएएच बैटरी वाला यह स्मार्टफोन 7,590 रुपये में मिलेगा। स्मार्टफोन भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसे देशभर के रिटेल स्टोर में उपलब्ध कराया गया है। गौर करने वाली बात है कि इस किफायती स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई सपोर्ट भी मौज़ूद है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Karbonn Aura Note Play आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा। इसमें 6 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। कैमरे की बात करें तो स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल के रियर सेंसर के साथ आता है। साथ में एलईडी फ्लैश भी मौज़ूद है। वहीं, सेल्फी लेने के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा  दिया गया है।
Advertisement

कार्बन ऑरा नोट प्ले की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, यह फोन 3300 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। कार्बन के इस हैंडसेट में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ओटीजी और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं। इसका डाइमेंशन 161.3x84.9x8.6 मिलीमीटर है और वज़न 214 ग्राम।

इससे पहले, कार्बन ने अपना नया स्मार्टफोन के9 कवच 4जी लॉन्च किया था। कार्बन के9 कवच 4जी की कीमत 5,290 रुपये है। कार्बन के9 कवच 4जी की सबसे अहम ख़ासियत है फोन में इंटीग्रेट किया गया भीम ऐप। कंपनी का कहना है कि स्मार्टफोन में इंटीग्रेटेड भीम ऐप के चलते भुगतान करना आसान होगा। इसमें 5 इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। फोन में 1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन 1 जीबी रैम है। स्टोरेज 8 जीबी है जिसे 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.