• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 7000mAh बैटरी, 4GB रैम के साथ आईटेल ने लॉन्‍च किए ‘सस्‍ते’ स्‍मार्टफोन itel P40+ और itel A60s, जानें दाम

7000mAh बैटरी, 4GB रैम के साथ आईटेल ने लॉन्‍च किए ‘सस्‍ते’ स्‍मार्टफोन itel P40+ और itel A60s, जानें दाम

itel P40+ & itel A60s : ‘सस्‍ते’ स्‍मार्टफोन्‍स के लिए पहचाने जाने वाले मोबाइल ब्रैंड ‘आईटेल’ (itel) ने भारत में 2 नई डिवाइस लॉन्‍च की हैं।

7000mAh बैटरी, 4GB रैम के साथ आईटेल ने लॉन्‍च किए ‘सस्‍ते’ स्‍मार्टफोन itel P40+ और itel A60s, जानें दाम

Photo Credit: itel

वर्चुअल रैम फीचर की मदद से ये फोन 8GB तक रैम ऑफर करते हैं। इंटरनल स्‍टोरेज 128 जीबी तक मौजूद है।

ख़ास बातें
  • आईटेल ने 2 नए स्‍मार्टफोन भारत में किए हैं लॉन्‍च
  • itel P40+ और itel A60s को 9 हजार रुपये से कम में लाया गया
  • 7 हजार एमएएच की बड़ी बैटरी मिलती है itel P40+ में
विज्ञापन
‘सस्‍ते' स्‍मार्टफोन्‍स के लिए पहचाने जाने वाले मोबाइल ब्रैंड ‘आईटेल' (itel) ने भारत में 2 नई डिवाइस लॉन्‍च की हैं। इनके नाम हैं- itel P40+ और itel A60s। दोनों ही स्‍मार्टफोन्‍स को 9 हजार रुपये से कम कीमत में पेश किया गया है। itel P40+ में 7 हजार एमएएच की बड़ी बैटरी लगाई गई है, जबकि itel A60s को 5 हजार एमएएच बैटरी से पैक किया गया है। वर्चुअल रैम फीचर की मदद से ये फोन 8GB तक रैम ऑफर करते हैं। इंटरनल स्‍टोरेज 128 जीबी तक मौजूद है। 
 

itel P40+ और A60s की भारत में कीमत और उपलब्‍धता   

itel P40+ की भारत में कीमत 4GB + 128 जीबी वेरिएंट के लिए 8,099 रुपये है। इसे फॉरेस्ट ब्लैक और आइस सियान कलर्स में लाया गया है। itel A60s को शैडो ब्लैक, मूनलाइट वॉयलेट और ग्लेशियर ग्रीन कलर्स में खरीदा जा सकेगा। इसके 4GB + 64GB वेरिएंट के दाम 6,299 रुपये हैं। 
 

itel P40+ और A60s के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स 

itel P40+ में 6.8 इंच का HD+ पंच होल डिस्‍प्‍ले है। इसमें 4 जीबी रैम दी गई है, जिसे वर्चुअल रैम फीचर की मदद से 8 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इंटरनल स्‍टोरेज 128 जीबी है। फोन की सबसे बड़ी खूबी इसकी 7000mAh की बैटरी है। हालांकि इसके साथ 18 वॉट का चार्जर मिलता है, जो टाइप-सी पोर्ट की मदद से बैटरी चार्ज करता है।  दावा है कि बैटरी 18 दिनों का स्‍टैंडबाय टाइम दे सकती है। 

फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसका मेन कैमरा 13 मेगापिक्‍सल का है। फ्रंट में 8MP का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। फोन में 2 नैनो सिम लगाए जा सकते हैं और साइड में फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी है। iTel P40+ में Unsioc T606 प्रोसेसर लगा है, जो तस्‍दीक करता है कि फोन 5जी नहीं है। 

A60s भी 4जी स्‍मार्टफोन है। इसमें 6.6 इंच का एचडी प्‍लस वॉटरड्रॉप डिस्‍प्‍ले लगाया गया है। इसमें भी 4 जीबी रैम है, जिसे 8 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इंटरनल स्‍टोरेज 64 जीबी है। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी है, जिसे 10 वॉट के चार्जर का सपोर्ट है। बैक साइड में QVGA लेंस के साथ 8MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। सेल्‍फी कैमरा 5MP का है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  8. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  10. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  11. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  12. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »