आईटेल ने लॉन्च किए तीन स्मार्टफोन, कीमत 3,339 रुपये से शुरू

आईटेल ने लॉन्च किए तीन स्मार्टफोन, कीमत 3,339 रुपये से शुरू
विज्ञापन
चीन की कंपनी आईटेल ने भारत में अपने तीन नए स्मार्टफोन और तीन नए फीचर फोन लॉन्च करने की घोषणा की है। फीचर फोन को कंपनी ने स्मार्टसेल्फी, स्मार्टपॉवर और शाइन नाम दिया है जबकि स्मार्टफोन को सेल्फी प्रो, पॉवरप्रो और विश सीरीज बाजार में पेश की है। फीचर फोन की कीमत 2000 रुपये से कम होगी जबकि स्मार्टफोन को कंपनी ने 10,000 रुपये से कम कैटगरी में लॉन्च किया है।

बात करें स्मार्टफोन की तो सेल्फीप्रो स्मार्टफोन में शानदार क्वालिटी वाला कैमरा होगा जबके पॉवरप्रो कैटेगरी के फोन लंबी बैटरी लाइफ से लैस होंगे। वहीं विश सीरीज स्मार्टफोन डिजाइन व बनावट के लिए जाने जाएंगे।

सबसे पहले बात सेल्फीप्रो आईटी1511 4जी स्मार्टफोन की, यह डुअल-सिम/डुअल स्टैंडबाय सपोर्ट के साथ आता है। यह स्मार्टफोन ब्लैक व शैंपेन गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। फोन की कीमत 6,999 रुपये रखी गई है।

इस फोन में 5 इंच का स्क्रीन है। कैमरा इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है, फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन 1.0 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाले क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ आता है। सेल्फीप्रो आईटी1511 में 1 जीबी रैम और 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। फोन को दमदार बनाने के लिए 2500 एमएएच की बैटरी दी गई है।

बात करें पॉवरप्रो आईटी1410 की तो यह स्मार्टफोन गन ब्लैक कलर वेरिएंट में 3,339 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगा। इस फोन में 4 इंच स्क्रीन, 2 मेगापिक्सल का रियर और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की सबसे अहम खासियत है 2800 एमएएच की बैटरी। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला डुअल कोर प्रोसेसर है। रैम 512 एमबी और स्टोरेज 8 जीबी है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 4.4.2 पर चलता है। यह फोन भी डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है।

अब बात विश आईटी1508 स्मार्टफोन की, यह स्मार्टफोन डार्क ब्लू व शैंपेन गोल्ड कलर वेरिएंट में 3,899 रुपये की कीमत पर मिलेगा। फोन में 5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला क्वाड-कोर प्रोसेसर है। रैम 512 एमबी और इंटरनल स्टोरेज 8 जीबी है। इस स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का रियर व 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। फोन में 2400 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 

(स्मार्टसेल्फी आईटी5231 की तस्वीर)

स्मार्टसेल्फी आईटी5231 फीचर फोन ब्लू व शैंपेन गोल्ड कलर में 1,296 रुपये में मिलेगा। डुअल सिम सपोर्ट वाले फोन में 2.4 इंच स्क्रीन, 0.08 मेगापिक्सल का रियर व 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। रैम 64 एमबी व इंटरनल स्टोरेज भी 64 एमबी है। फोन एमटीके6260 प्लेटफॉर्म सपोर्ट करता है। इस फीचर फोन में 1900 एमएएच की बैटरी है।

वहीं स्मार्टपॉवर आईटी5600 फीचर फोन व्हाइट+लाइट ग्रे, ब्लैक+रेड कलर में 973 रुपये में मिलेगा। डुअल सिम सपोर्ट वाले फोन में 1.77 इंच स्क्रीन, 0.08 मेगापिक्सल का रियर  कैमरा है। रैम 32 एमबी व इंटरनल स्टोरेज भी 32 एमबी है। फोन एमटीके6261डी प्लेटफॉर्म सपोर्ट करता है। डुअल सिम वाले इस फीचर फोन में 2500 एमएएच की बैटरी है।

सबसे आखिर में बात शाइन आईटी2180 फीचर फोन व्हाइट+लाइट ग्रे, डार्क ब्लू कलर में 839 रुपये में मिलेगा। डुअल सिम सपोर्ट वाले फोन में 1.77 इंच स्क्रीन, 0.08 मेगापिक्सल का रियर व 0.08 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। रैम 32 एमबी व इंटरनल स्टोरेज भी 32 एमबी है। फोन एमटीके6261डी प्लेटफॉर्म सपोर्ट करता है। डुअल सिम वाले इस फीचर फोन में 1000 एमएएच की बैटरी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , itel, itel smartphone, itel feature phone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्री ऑनलाइन कोचिंग, किन स्टूडेंट्स को मिलेगा लाभ, क्या होंगी योग्यताएं?
  2. 'ChatGPT, मेरी चप्पलें ढूंढो!' 1000 जूतों के ढेर में से AI ने खोज निकालीं चप्पलें, वीडियो हो रहा वायरल
  3. AI से लिखा है टेक्स्ट या नहीं? अब आसानी से पकड़ा जा सकेगा, Anthropic डालेगा Claude के कंटेंट में खास वाटरमार्क
  4. HMD 102 4G Pro बजट फीचर फोन में मिलेगी 1200mAh बैटरी, IP52 रेटिंग!
  5. AI Detect Pothole on Road: सड़क पर दिखा गड्ढा तो सीधे होगी कॉन्ट्रैक्टर की पहचान, AI करेगा सारा काम, बेंगलुरु के इंजीनियर ने बनाया सिस्टम
  6. ₹4,699 सस्ती कीमत में मिल रहा 7,000mAh बैटरी वाला Oppo Reno16c, जानें ऑफर
  7. स्मार्टफोन पर फोटो-वीडियो से स्टोरेज हो गई फुल! ऐसे करें चुटकी में स्पेस खाली
  8. Moto G Max vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें ₹30K कौन सा है बेहतर?
  9. भारत से इलेक्ट्रिक कारों के एक्सपोर्ट के लिए यूरोप बना सबसे बड़ा मार्केट
  10. Deloitte के पूर्व मैनेजर ने कंपनी से चुराए 55 लाख रु. के लैपटॉप, बेचकर करने लगा ट्रेडिंग!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »