10 हजार से कम दाम में 13MP कैमरा वाला itel City 100 लॉन्च, जानें और क्या है खास

itel ने भारतीय बाजार में itel City 100 को लॉन्च कर दिया है।

10 हजार से कम दाम में 13MP कैमरा वाला itel City 100 लॉन्च, जानें और क्या है खास

Photo Credit: itel

itel City 100 में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • itel City 100 में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • itel City 100 में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • itel City 100 में 5,200mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
itel ने भारतीय बाजार में itel City 100 को लॉन्च कर दिया है। itel City 100 में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 5,200mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको itel City 100 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


itel City 100 Price


itel City 100 की कीमत 7,599 रुपये है। यह स्मार्टफोन फेयरी पर्पल, नेवी ब्लू और प्योर टाइटेनियम कलर ऑप्शन में आता है। यह फोन भारत में बिक्री के लिए रिटेल स्टोर पर उपलब्ध है। ब्रांड पहले 100 दिनों के अंदर एक फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट प्रदान करता है, साथ ही सीमित समय के लिए 2,999 रुपये का मैग्नेटिक स्पीकर भी मिलता है।


itel City 100 Specifications


itel City 100 में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720 × 1600, 90Hz रिफ्रेश रेट, 700 निट्स ब्राइटनेस, 83% NTSC कलर गैमट और 1500:1 कंट्रास्ट रेशियो है। इस फोन में फेस अनलॉक, अलर्ट और नोटिफिकेशन फीचर्स शामिल हैं। यह फोन Android 14 पर बेस्ड Aivana 3.0 पर काम करता है। इसमें AI असिस्टेंट सपोर्ट मिलता है। इस फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 4GB RAM दी गई है, जिसे वर्चुअल RAM के साथ 12GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो City 100 के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस है। अन्य फीचर्स में ड्यूल बैंड वाई-फाई, IR ब्लास्टर और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है। इस फोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,200mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन की मोटाई 7.65 मिमी है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.75 इंच
प्रोसेसरUnisoc T7250
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  3. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  4. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  6. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »