Rs 1,399 में खरीदें itel A48 स्मार्टफोन, कंपनी ने पेश किया शानदार ऑफर

कंपनी ने Home Credit India Finance की साझेदारी एक फाइनेंस स्कीम का ऐलान किया है, जिसके तहत ग्राहकों को यह महज 1,399 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

Rs 1,399 में खरीदें itel A48 स्मार्टफोन, कंपनी ने पेश किया शानदार ऑफर
ख़ास बातें
  • Itel A48 में मौजूद है डुअल रियर कैमरा
  • आईटेल ए48 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 (गो एडिशन) पर चलता है
  • फोन में मौजूद है तीन कलर ऑप्शन
विज्ञापन
itel A48 स्मार्टफोन को अगस्त महीने में भारत में लॉन्च किया गया था। यह कंपनी का 7,000 रुपये की कम कीमत में आने वाला ऑल-राउंडर स्मार्टफोन है। सोमवार को कंपनी ने इस स्मार्टफोन पर एक शानदार ऑफर पेश किया है, जिसके तहत आप 6,399 रुपये की कीमत वाले इस स्मार्टफोन को महज 1,399 रुपये में खरीद सकते हैं। दरअसल, कंपनी ने Home Credit India Finance की साझेदारी में यह ऑफर पेश किया है, जिसमें ग्राहकों को फाइनेंस स्कीम पर यह फोन खरीद के लिए उपलब्ध होगा। बता दें, यह फोन की बैटरी 3,000 एमएएच तक की है। साथ ही यह फोन Android 10 (Go edition) पर काम करता है।
 

itel A48 price in India, Offer

यूं तो Itel A48 स्मार्टफोन की कीमत 6,399 रुपये है, जिसमें फोन का 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल खरीद के लिए उपलब्ध होता है। हालांकि, कंपनी ने Home Credit India Finance की साझेदारी एक फाइनेंस स्कीम का ऐलान किया है, जिसके तहत ग्राहकों को यह महज 1,399 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। दरअसल, फाइनेंस स्कीम के तहत आईटेल ए48 स्मार्टफोन खरीदते हुए आपको 1,399 रुपये की डाउन पेमेंट करनी होगी। डाउन पेमेंट करने के बाद आपको 625 रुपये वाली नो-कॉस्ट ईएमआई देनी, जिसकी अवधी 8 महीने तक की है।

Itel का यह फोन तीन कलर ऑप्शन में आता हैं, वो है Gradation Black, Gradation Green और Gradation Purple।
 

Itel A48 specifications

आईटेल ए48 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 (गो एडिशन) पर चलता है। इसमें 6.1 इंच HD+ (1,560x720 पिक्सल) IPS डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और सेल्फी कैमरा के लिओ वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच दिया गया है। इसके अलावा, फोन अज्ञात क्वाड-कोर 1.4GHz प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मौजूद है।  स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटो और वीडियो के लिए Itel A48 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें दो 5 मेगापिक्सल के रियर कैमरा मौजूद हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 5-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर दिया गया है। फोन की बैचरी 3,000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल-सिम 4जी, VoLTE/ ViLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। आईटेल ए48 में फेस अनलॉक और रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसर1.4 मेगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3,000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10 (Go Edition)
रिज़ॉल्यूशन720x1,560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Itel A48 specifications, Itel A48 price, Itel A48 offer
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  4. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  5. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  6. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  7. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  8. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  9. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  10. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »