iQoo Z9 5G में होगी 5,000mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 7200 SoC 

इसमें AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7200 SoC दिया जाएगा

iQoo Z9 5G में होगी 5,000mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 7200 SoC 

यह स्मार्टफोन अगले सप्ताह लॉन्च होगा

ख़ास बातें
  • इसमें AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा
  • Amazon की वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन के लिए पर माइक्रोसाइट बनी है
  • इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए जाएंगे
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQoo का Z9 5G अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह पिछले वर्ष पेश किए गए iQoo Z7 5G की जगह ले सकता है। इससे पहले Vivo के इस सब-ब्रांड ने इस स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इसमें AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7200 SoC दिया जाएगा। 

ई-कॉमर्स साइट Amazon और iQoo ने इस स्मार्टफोन के लिए अपनी वेबसाइट्स पर माइक्रोसाइट बनाई हैं। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए जाएंगे। यह ग्रीन कलर में दिख रहा है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 कैमरा होगा। इसमें MediaTek Dimensity 7200 SoC प्रोसेसर दिया जाएगा। इसकी बैटरी 5,000 mAh की होगी। इस स्मार्टफोन को देश में 12 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। पिछले वर्ष कंपनी ने iQoo Z7 5G को पेश किया था। इसके 6 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 18,999 रुपये था। 

कंपनी के Z7 5G को दो स्टोरेज वेरिएंट्स और दो कलर्स में लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन 6 GB of RAM + 128 GB स्टोरेज और 8 GB of RAM + 128 GB स्टोरेज के दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। यह नॉर्वे ब्लू और पैसिफिक नाइट जैसे दो कलर्स में उपलब्ध है। कंपनी ने इसके साथ तीन वर्ष के मासिक सिक्योरिटी अपडेट्स और दो वर्ष के एंड्रॉयड अपडेट्स उपलब्ध कराने की जानकारी दी थी। 

डुअल सिम सपोर्ट वाले इस स्मार्टफोन में 6.38 इंच फुल HD+ (2400 x 1080) रिजॉल्यूशन AMOLED डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें Android 13 बेस्ड Funtouch OS 13 आउट ऑफ द बॉक्स दिया गया है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 920 SoC है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के साथ और 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा डिस्प्ले के टॉप पर एक सेंट्रल होल पंच कटआउट में दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 128 GB की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड से 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए वाई फाई, ब्लूटूथ, GPS, 3.5 mm का ऑडियो जैक और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट दिए गए हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »