iQoo Z8, iQoo Z8x डुअल रियर कैमरा के साथ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

iQoo Z8 में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 8200 SoC और Z8x में क्वालकॉम Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट दिया गया है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 सितंबर 2023 14:08 IST
ख़ास बातें
  • ये स्मार्टफोन्स iQoo Z7 और Z7x की जगह लेंगे
  • इन्हें चीन में लॉन्च किया गया है
  • iQoo Z8 की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

इन स्मार्टफोन्स में सिक्योरिटी के लिए साउड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQoo ने Z8 और Z8x को लॉन्च किया है। ये iQoo Z7 और Z7x की जगह लेंगे। iQoo Z8 में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 8200 SoC और Z8x में क्वालकॉम Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट दिया गया है। ये दोनों स्मार्टफोन्स डुअल रियर कैमरा के साथ हैं। इन्हें चीन में लॉन्च किया गया है। 

iQoo Z8 और Z8x को Moon Porcelain White, Hoshino Ao (Blue) और Yaoye Black (चाइनीज से अनुवादित) कलर्स में पेश किए गए हैं। iQoo Z8 के 8 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 1,699 (लगभग 19,300 रुपये), 12 GB + 256 GB और 12 GB + 512 GB वेरिएंट्स का क्रमशः CNY 1,799 (लगभग 20,500 रुपये) और CNY 1,999 (लगभग 22,800 रुपये) है। iQoo Z8x के 8 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 1,299 (लगभग 14,800 रुपये),  8 GB + 256 GB और 12 GB + 256 GB वेरिएंट्स का क्रमशः CNY 1,399 (लगभग 16,000 रुपये) और CNY 1,499 (लगभग 17,100 रुपये) है। 

iQoo Z8 और Z8x के स्पेसिफिकेशंस

कंपनी के Z8 और Z8x में 6.64 इंच IPS फुल HD+ (2,400 x 1,080 पिक्सल) LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। ये स्मार्टफोन्स एंड्रॉयड 13 बेस्ड OriginOS 3.0 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलते हैं। iQoo Z8 की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल, जबकि Z8x में 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। 

iQoo Z8 की 5,000 mAh की बैटरी 120 W वायर्ड अल्ट्रा-फ्लैश चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। iQoo Z8x में 6,000 mAh की बैटरी 44 W वायर्ड फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है। इन स्मार्टफोन्स में सिक्योरिटी के लिए साउड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इनमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.3, GPS, USB Type-C पोर्ट और 3.5 mm का ऑडियो जैक है। iQoo के Z7 5G को दो स्टोरेज वेरिएंट्स और दो कलर्स में पेश किया गया था। यह स्मार्टफोन 6 GB of RAM + 128 GB स्टोरेज और 8 GB of RAM + 128 GB स्टोरेज के दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसके बेस वेरिएंट का प्राइस 18,999 रुपये और 8 GB वेरिएंट का 18,499 रुपये है। इसे नॉर्वे ब्लू और पैसिफिक नाइट जैसे दो कलर्स में उपलब्ध कराया गया था। 


 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.64 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8200

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2388x1080 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.64 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 Gen 1

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2388x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300e होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 12GB रैम, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. 4 हजार सस्ता खरीदें Vivo V70 FE 5G, अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट पाने का मौका
  3. Specialized ने लॉन्च की S-Works Turbo प्रीमियम माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक, कीमत 12.55 लाख रुपये के करीब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने लॉन्च किया बजट गेमिंग मॉनिटर, 27 इंच डिस्प्ले, 280Hz रिफ्रेश रेट
  2. Vivo X300e होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 12GB रैम, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Specialized ने लॉन्च की S-Works Turbo प्रीमियम माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक, कीमत 12.55 लाख रुपये के करीब!
  4. Samsung यूजर्स जरा संभलकर! अब पासवर्ड भूले तो परमानेंट लॉक हो जाएगा फोन! One UI 9.0 में आई तगड़ी सिक्योरिटी
  5. 4 हजार सस्ता खरीदें Vivo V70 FE 5G, अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट पाने का मौका
  6. फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में Samsung, Huawei को कड़ी टक्कर देगा iPhone Ultra!
  7. तो सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन! मैमोरी चिप की कमी पर आया बड़ा अपडेट
  8. Xiaomi का अपकमिंग फोल्डेबल फोन 67W फास्ट चार्जिंग के साथ लीक!
  9. 'Fake News है!' Nothing ने 12 मार्केट्स से बिजनेस बंद करने की खबर पर दिया करारा जवाब
  10. Vivo S सीरीज की भारत में 7 साल बाद वापसी, Vivo S2 अगस्त में देने जा रहा दस्तक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.