iQoo Z9 आया BIS पर नजर, जल्द होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक

iQoo Z9 फोन में 1.5K रेजॉल्यूशन वाली OLED डिस्प्ले और 6,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।

iQoo Z9 आया BIS पर नजर, जल्द होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक

Photo Credit: iQoo

iQoo Z8 में 6.64 इंच की IPS फुल HD+ LCD डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • iQoo Z9 में 1.5K रेजॉल्यूशन वाली OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।
  • iQoo Z9 में 6,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।
  • iQoo Z9 स्मार्टफोन ब्लूटूथ 5.3 और 5G कनेक्टिविटी का सपोर्ट करेगा।
विज्ञापन
iQoo भारत में 22 फरवरी को iQoo Neo 9 Pro मॉडल लॉन्च करने वाला है। कंपनी जल्द ही देश में एक और मॉडल भी लेकर आ सकती है। iQoo Z9 से संबंधित लीक ऑनलाइन आई हैं और मॉडल को कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर भी देखा गया है। iQoo Z9 सीरीज के बारे में पहले कथित मॉडल के लीक रेंडर के जरिए पता चला था। हालांकि, नाम की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह माना जा सकता है कि iQoo Z8 लाइनअप के अपग्रेड के तौर पर iQoo Z9 सीरीज भी एक बेस और एक iQoo Z9x मॉडल के साथ लॉन्च हो सकती है।


iQoo Z9 आया नजर


MySmartPrice की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि iQoo Z9 को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) डाटाबेस पर देखा गया, जिससे भारत में लॉन्च का संकेत मिलता है। इस लिस्टिंग में फोन को मॉडल नंबर I2302 के साथ देखा गया, जो ब्लूटूथ SIG लिस्टिंग के समान है। लिस्टिंग के अनुसार, iQoo Z9 स्मार्टफोन ब्लूटूथ 5.3 और 5G कनेक्टिविटी का सपोर्ट करेगा।

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने एक वीबो पोस्ट में खुलासा किया कि कथित iQoo Z9 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है। फोन में 1.5K रेजॉल्यूशन वाली OLED डिस्प्ले और 6,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। अगर यह सच हुआ तो ये पिछले iQoo Z8 मॉडल की तुलना में काफी अपग्रेड होंगे।


iQoo Z8 के स्पेसिफिकेशंस


iQoo Z8 में 6.64 इंच की IPS फुल HD+ LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 8200 SoC है। कैमरा सेटअप के लिए फोन के रियर में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 पर बेस्ड ओरिजिनओएस 3.0 के साथ आया था। फोन 5,000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 120W अल्ट्रा-फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

iQoo Z9 सीरीज को पहले दो मॉडल के साथ लीक डिजाइन रेंडर में देखा गया था। लीक में लाइनअप के नाम साफ पता नहीं चला, लेकिन इसमें एक iQoo Z9 मॉडल और एक iQoo Z9x मॉडल शामिल हो सकता है, जो iQoo Z8 और iQoo Z8x स्मार्टफोन के अपग्रेड होंगे। लीक हुए मॉडल्स को टेक्सचर्ड, ग्रेडिएंट लाइट ब्लू बैक पैनल के साथ देखा गया था। ऐसा लग रहा है कि दोनों फोन OIS सपोर्ट के साथ ड्यूल रियर कैमरा यूनिट का सपोर्ट करते हैं, जिसमें एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ, जबकि दूसरे में स्क्वाअर शेप का कैमरा मॉड्यूल नजर आया है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.64 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 8200
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5,000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2388x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »