iQOO Z11 Turbo में मिलेगी 7,600mAh की बैटरी, इस महीने होगा लॉन्च

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 5 दिया जाएगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 जनवरी 2026 15:46 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को जनवरी में चीन में लॉन्च किया जाएगा
  • iQOO Z11 Turbo में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन की में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा

इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच 1.5K डिस्प्ले होगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQOO का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन, चिपसेट, कलर्स और प्राइस रेंज के बारे में टीजर दिए हैं। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 5 दिया जाएगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Vivo के सब-ब्रांड iQOO के प्रोडक्ट मैनेजर, Xing Cheng ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन में 7,600 mAh की बैटरी दी जाएगी। यह स्मार्टफोन 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। iQOO Z11 Turbo की थिकनेस 7.9 mm और भार लगभग 202 ग्राम का होगा। इस स्मार्टफोन को जनवरी में चीन में लॉन्च किया जाएगा। iQOO Z11 Turbo को 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 12 GB + 512 GB, 16 GB + 256 GB, 16 GB + 512 GB और 16 GB + 1 TB के वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसका प्राइस CNY 2,500 (लगभग 32,200 रुपये) से CNY 3,000 (लगभग 38,600 रुपये)  के बीच हो सकता है। 

Advertisement

हाल ही में बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर इस स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - V2536A के साथ लिस्टिंग हुई है। iQOO Z11 Turbo को सिंगल-कोर टेस्ट में 2,753 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्टिग में 8,990 प्वाइंट का स्कोर मिला है। कंपनी ने बताया है कि इस स्मार्टफोन को व्हाइट, पिंक, ब्लू और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। 

iQOO Z11 Turbo में 6.59 इंच 1.5K डिस्प्ले होगा। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का 'अल्ट्रा-क्लीयर' प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्टासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। इस स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल में में 6.85 इंच Samsung M14 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, यह 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करता है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। iQOO 15 को 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज और 16 GB + 512 GB के वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा iQOO 15 की 7,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  2. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  3. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  4. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  5. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  6. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  7. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.