iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस

भारत में इस स्मार्टफोन को 20 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। iQOO Z11 में 7,050 mAh की बैटरी दी जाएगी। इस स्मार्टफोन के चाइनीज वेरिएंट में 9,020 mAh की बैटरी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 अगस्त 2026 22:57 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Z11 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7500 Turbo दिया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में में 6.8 इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले होगा
  • भारत में इस स्मार्टफोन को 20 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट होगा

Photo Credit: iQOO

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo के सब-ब्रांड iQOO का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। iQOO Z11 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7500 Turbo दिया जाएगा। इस वर्ष मार्च में इस स्मार्टफोन को चीन में पेश किया गया था। 

देश में iQOO की यूनिट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि iQOO Z11 का प्राइस 40,000 रुपये से कम हो सकता है। इस प्राइस रेंज में इस स्मार्टफोन का मुकाबला Motorola Edge 70 Pro और Redmi Turbo 5 से हो सकता है। iQOO Z11 में 6.8 इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ होगा। यह डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करेगा। इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले में Eye Protection Mode मिलेगा। iQOO Z11 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े Circle to Search जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon के जरिए की जाएगी। 

भारत में इस स्मार्टफोन को 20 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। iQOO Z11 में 7,050 mAh की बैटरी दी जाएगी। इस स्मार्टफोन के चाइनीज वेरिएंट में 9,020 mAh की बैटरी है। iQOO Z11 में MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट होगा। भारत में इस चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाला यह पहला स्मार्टफोन है। iQOO Z11 के चाइनीज वेरिएंट में MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन को Aurora Green और Celestial Blue कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। 

iQOO Z11 में हॉरिजॉन्टल पिल-शेप वाला रियर कैमरा सिस्टम होगा। इस स्मार्टफोन के चाइनीज वेरिएंट में स्क्वेयर-शेप वाला कैमरा आइलैंड है। iQOO Z11 में कर्व्ड रियर पैनल और 3D कर्व्ड डिस्प्ले होगा। इस स्मार्टफोन में ऊपर के हिस्से में स्पीकर ग्रिल और माइक्रोफोन दिए जाएंगे। इसकी दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल होंगे। iQOO Z11 में डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 7.99 mm और भार लगभग 199 ग्राम का होगा। चीन में पेश किए गए iQOO Z11 में 6.83 इंच AMOLED स्क्रीन 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट और HDR सपोर्ट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8500 दिया गया है। iQOO Z11 में 16 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.