iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 3D कर्व्ड डिस्प्ले 

भारत में लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस इसके चाइनीज वेरिएंट से अलग हो सकता है। iQOO Z11 में MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया जा सकता है

iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 3D कर्व्ड डिस्प्ले 

हाल ही में इस स्मार्टफोन को चीन में पेश किया गया था

ख़ास बातें
  • iQOO Z11 में MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन के चाइनीज वेरिएंट में MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट है
  • भारत में इस स्मार्टफोन में 3D कर्व्ड डिस्प्ले दिया जाएगा
विज्ञापन

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo के सब-ब्रांड iQOO के नए स्मार्टफोन को अगले महीने भारत में लॉन्च किया जा सकता है। iQOO Z11 को चीन में पेश किया जा चुका है। भारत में लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस इसके चाइनीज वेरिएंट से अलग हो सकते हैं। iQOO Z11 में MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के चाइनीज वेरिएंट में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8500 का इस्तेमाल किया गया है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में iQOO ने एक डिवाइस के लॉन्च का टीजर दिया है। इस पोस्ट में तीन बाइनरी कोड स्ट्रिंग्स दिए गए हैं। इन कोड्स को डिक्रिप्ट करने पर यह iQOO Z11 होने की पुष्टि हुई है। इस स्मार्टफोन को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, iQOO ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि, चिपसेट और अन्य डिटेल्स की जानकारी नहीं दी है। 

हाल ही में Gadgets 360 को इस बारे में जानकारी रखने वाले इंडस्ट्री के सूत्रों ने बताया था कि भारत में iQOO Z11 को अगस्त में लॉन्च किया जाएगा। इन सूत्रों ने बताया है कि देश में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7500 Turbo वाला iQOO का यह पहला स्मार्टफोन होगा। iQOO Z11 के चाइनीज वेरिएंट में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8500 दिया गया है। भारत में इस स्मार्टफोन में 3D कर्व्ड डिस्प्ले दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में अगले कुछ सप्ताह में अधिक जानकारी मिल सकती है। 

चीन में पेश किए गए iQOO Z11 में 6.83 इंच (1,260 x 2,800 पिक्सल्स) AMOLED स्क्रीन 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट और HDR सपोर्ट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 8500 दिया गया है। iQOO Z11 में 16 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा औ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 9,020 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में FASTag यूजर्स की संख्या 6.20 करोड़ से ज्यादा, बैरियर-फ्री टोलिंग के लॉन्च की तैयारी
  2. Redmi K100 Pro Max में मिलेगा 6.9 इंच OLED डिस्प्ले, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 3D कर्व्ड डिस्प्ले 
  4. रात में चमकेंगे Galaxy SmartTag 3, नया डिजाइन, 500 दिन की हो सकती है बैटरी!
  5. Apple को मिला 109 अरब डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू, iPhone की जोरदार बिक्री 
  6. Samsung Galaxy F70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. माता-पिता तय करेंगे कौन से ऐप देखें बच्चे, Google प्ले स्टोर में आ रहा एज वैरिफिकेशन सिस्टम
  8. ITR Last Date 2026: आज नहीं भरा ITR तो हो सकती है परेशानी! 5 मिनट में ऐसे फाइल करें ऑनलाइन
  9. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. PF पर ब्याज का पैसा अकाउंट में आया या नहीं, इन तरीकों से खुद करें चेक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »