Apple को मिला 109 अरब डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू, iPhone की जोरदार बिक्री 

फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में भी एपल जल्द अपना प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती है। कंपनी के इस स्मार्टफोन को iPhone Ultra कहा जा सकता है

Apple को मिला 109 अरब डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू, iPhone की जोरदार बिक्री 

पिछली तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू में आईफोन की लगभग 54.3 अरब डॉलर की हिस्सेदारी है

ख़ास बातें
  • एपल का रेवेन्यू 109.4 अरब डॉलर (लगभग 10.43 करोड़ रुपये) का रहा है
  • कंपनी ने बताया है कि यह जून तिमाही में उसका सबसे मजबूत प्रदर्शन है
  • पिछली तिमाही में एपल की नेट इनकम 29.8 अरब डॉलर की है
विज्ञापन

दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली Apple का जून तिमाही में रेवेन्यू वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 16 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी ने बताया है कि यह जून तिमाही में उसका सबसे मजबूत प्रदर्शन है। पिछली तिमाही में एपल का रेवेन्यू लगभग 109.4 अरब डॉलर (लगभग 10.43 लाख करोड़ रुपये) का रहा है।      

प्रीमियम स्मार्टफोन्स और लैपटॉप्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली इस कंपनी ने अपने मजबूत तिमाही परफॉर्मेंस में iPhone, MacBook और सर्विसेज बिजनेस का बड़ा योगदान बताया है। एपल ने कहा कि उसका ग्रॉस मार्जिन 50.1 प्रतिशत का रहा है। इस अमेरिकी कंपनी के ग्रॉस मार्जिन और अर्निंग्स प्रति शेयर को टैरिफ रिफंड से फायदा मिला है। भारत में एपल ने जून तिमाही में रेवेन्यू का रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ अमेरिका, चीन, जापान और कुछ अन्य मार्केट्स में भी कंपनी का रेवेन्यू तेजी से बढ़ा है। 

एपल ने भारत को पिछली तिमाही में MacBook के लिए बड़ा मार्केट बताया है। कंपनी के CEO, Tim Cook ने कहा, "हमने जून तिमाही का सबसे मजबूत प्रदर्शन किया है। iPhone, MacBook और सर्विसेज बिजनेस में हमारा रेवेन्यू डबल-डिजिट में बढ़ा है।" पिछली तिमाही में एपल की नेट इनकम 29.8 अरब डॉलर (लगभग 2.84 लाख करोड़ रुपये) की रही है। कंपनी के ऑपरेटिंग कैश फ्लो ने 34.4 अरब डॉलर के साथ जून तिमाही का रिकॉर्ड बनाया है। एपल ने बताया कि पिछली तिमाही में उसके रेवेन्यू में आईफोन की सबसे अधिक लगभग 54.3 अरब डॉलर की हिस्सेदारी रही है। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इसके अलावा MacBook से रेवेन्यू 29 प्रतिशत बढ़कर लगभग 10.4 अरब डॉलर का है। 

फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में भी एपल जल्द अपना प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती है। कंपनी के इस स्मार्टफोन को iPhone Ultra कहा जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। मौजूदा वर्ष में इस मार्केट में शिपमेंट्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 30 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसमें एपल के iPhone Ultra और सैमसंग की नई फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज की बड़ी हिस्सेदारी हो सकती है। एपल की आईफोन 18 सीरीज को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »