iQOO अगले महीने लॉन्च करेगी Z9s और Z9s Pro

देश में कंपनी ने Z9, Z9x और Z9 Lite को लॉन्च किया है। नई सीरीज के स्मार्टफोन्स में कुछ अपग्रेड हो सकते हैं।

विज्ञापन
Written by केतन प्रताप, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 जुलाई 2024 18:54 IST
ख़ास बातें
  • देश में कंपनी ने Z9, Z9x और Z9 Lite को लॉन्च किया है
  • नई सीरीज के स्मार्टफोन्स में कुछ अपग्रेड हो सकते हैं
  • इन स्मार्टफोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट की पुष्टि हुई है

इन स्मार्टफोन्स का प्राइस 30,000 रुपये से कम हो सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQoo की Z9s सीरीज अगस्त में लॉन्च की जाएगी। इस सीरीज में Z9s और Z9s Pro शामिल हैं। पिछले कुछ दिनों से iQoo इस सीरीज के लॉन्च का टीजर दे रही है। देश में कंपनी ने Z9, Z9x और Z9 Lite को लॉन्च किया है। नई सीरीज के स्मार्टफोन्स में कुछ अपग्रेड हो सकते हैं। 

iQoo के CEO, Nipun Marya ने Gadgets 360 को Z9s और Z9s Pro के लॉन्च की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इन स्मार्टफोन को अगस्त के दूसरे या तीसरे सप्ताह में लॉन्च किया जाएगा। यह पहली बार होगी कि जब iQoo की Z सीरीज में दो प्रोडक्ट्स को एक साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की ओर से दिए गए टीजर में इन स्मार्टफोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट की पुष्टि हुई है। चीन में iQoo ने इस सीरीज में Z9 5G, Z9 Turbo 5G और Z9x 5G को पेश किया है। भारत में iQoo Z9 के 8 GB के RAM वाले वेरिएंट का प्राइस 15,999 रुपये और Z9 Lite का 10,499 रुपये का है। अगले महीने लॉन्च होने वाले Z9s और Z9s Pro का प्राइस 30,000 रुपये से कम हो सकता है। 
Advertisement

हाल ही में Gadgets 360 ने iQoo Z9 का रिव्यू किया था और यह मिड-रेंज में एक विश्वसनीय डिवाइस पाया गया था।  BIS की वेबसाइट पर iQoo Z9 Pro मॉडल नंबर I2305 के साथ लिस्टेड है। हालांकि, इस लिस्टिंग से इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस का पता नहीं चला है। Camera FV-5 डेटाबेस पर एक अन्य लिस्टिंग में इस स्मार्टफोन के प्राइमरी कैमरा के लिए ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट होने की जानकारी दी गई है। iQoo Z9 Pro में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9300+ दिया जा सकता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ फ्लैट OLED डिस्प्ले हो सकता है। iQoo Z9 सीरीज में यह प्रीमियम मॉडल हो सकता है। 

कंपनी ने मई में Pad 2 Pro को तीन RAM और स्टोरेज के विकल्पों में लॉन्च किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9300+ दिया गया है। Vivo के इस सब-ब्रांड ने Pad 2 Pro के 16 GB के RAM और 1 TB की स्टोरेज वाले नए वेरिएंट को चीन में पेश किया है। इस टैबलेट के नए वेरिएंट का प्राइस CNY 4,599 (लगभग 52,000 रुपये) का है। इसे चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.