iQoo की थर्ड एनिवर्सरी सेल पर iQoo 11 5G, iQoo 9 पर बड़ा डिस्काउंट

कंपनी ने बताया कि iQoo 11 5G को 49,999 रुपये के डिस्काउंट वाले प्राइस पर खरीदा जा सकता है। इसका लिस्टेड प्राइस 59,999 रुपये है

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2023 23:25 IST
ख़ास बातें
  • इस डिस्काउंट में बैंक ऑफर्स शामिल हैं
  • iQoo 11 5G को 49,999 रुपये के डिस्काउंट वाले प्राइस पर खरीदा जा सकता है
  • इसका 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और ISOCELL GN5 सेंसर है

यह सेल बुधवार से शुरू हुई है और 24 अप्रैल तक चलेगी

चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी iQoo की थर्ड एनिवर्सरी सेल पर भारत में iQoo 11 5G पर डिस्काउंट दिया जा रहै। यह सेल बुधवार से शुरू हुई है और 24 अप्रैल तक चलेगी। कंपनी ने iQoo 9 और iQoo 9 Pro स्मार्टफोन्स के प्राइसेज भी घटाए हैं। इस डिस्काउंट में बैंक ऑफर्स शामिल हैं। 

कंपनी ने बताया कि iQoo 11 5G को 49,999 रुपये के डिस्काउंट वाले प्राइस पर खरीदा जा सकता है। इसका लिस्टेड प्राइस 59,999 रुपये है। यह डिस्काउंट इसके बेस वेरिएंट पर उपलब्ध है। Amazon की साइट पर इसका मौजूदा प्राइस 54,990 रुपये का है। सेल के दौरान iQoo 9 और iQoo 9 Pro को क्रमशः 39,990 रुपये और 30,990 रुपये में बेचा जा रहा है। एक प्राइस ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार, एमेजॉन पर इनका मौजूदा प्राइस क्रमशः 44,990 और 35,990 रुपये का है। 

iQoo 11 5G के स्पेसिफिकेशंस

यह डुअल सिम वाला स्मार्टफोन Android 13 बेस्ड Funtouch OS 13 पर चलता है। इसमें 6.78 इंच 2K E6 AMOLED डिस्प्ले 1,800 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें क्वालकॉम Snapdragon 8 Gen 2 SoC 16 GB तक के LPDDR5x RAM के साथ है। इसका 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और ISOCELL GN5 सेंसर है। इसके अलावा इसमें 13 मेगापिक्सल का पोट्रेट सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके अलावा एंबिएंट लाइट सेंसर, कम्पास और गायरोस्कोप दिए गए हैं। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.3, USB Type-C पोर्ट, GPS, OTG और NFC हैं। इसकी 5,000 mAh की बैटरी है जो 120 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है क इसकी बैटरी को 8 मिनटों में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। iQoo के भारत में CEO, Nipun Marya ने हाल ही में Gadgets 360 को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि Z सीरीज के पिछले स्मार्टफोन iQoo Z6 Lite को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। यह लॉन्च के एक दिन में ही एमेजॉन पर सबसे ज्यादा बिकने वाला 5G स्मार्टफोन बन गया था। कंपनी ने देश में अपने स्मार्टफोन्स की रेंज तेजी से बढ़ाई है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality
  • Excellent display
  • Powerful performance
  • Impressive battery life, very fast charging
  • Good main camera and low-light video performance
  • Bad
  • Spammy notifications from native apps
  • Weak ultra-wide camera performance
  • No IP rating or wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2376 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sharp, colour-accurate AMOLED display
  • Good stereo speakers
  • Excellent fingerprint reader
  • Powerful SoC
  • 120W fast charging
  • Android 12
  • Impressive still camera performance
  • Bad
  • No official IP rating
  • Low-light video recording could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में टेक्नोलॉजी लेखक के ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. LPG गैस सिलेंडर ऑनलाइन कैसे करें बुक
  2. Xiaomi का नया टॉवर AC लॉन्च, 30 सेकेंड के अंदर करता है कूलिंग, जानें कीमत
  3. iQOO Z11X 5G vs Nothing Phone 3a Lite 5G vs Realme Narzo 90 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा आपके लिए बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. IPL 2026 की टिकट ऑनलाइन कैसे करें बुक
  2. LPG गैस सिलेंडर ऑनलाइन कैसे करें बुक
  3. iQOO Z11X 5G vs Nothing Phone 3a Lite 5G vs Realme Narzo 90 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा आपके लिए बेहतर
  4. Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा 15 हजार रुपये सस्ता, स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से है लैस
  5. Tesla की AI चिप बनाने की तैयारी, ऑटोनॉमस व्हीकल्स में होगा इस्तेमाल!
  6. 150 फीट तक बड़ी 2 चट्टानों से आज धरती को है खतरा?
  7. Instagram मैसेज नहीं रहेंगे प्राइवेट! Meta हटाने जा रही सिक्योरिटी फीचर, नोट कर लें डेट
  8. Xiaomi का नया टॉवर AC लॉन्च, 30 सेकेंड के अंदर करता है कूलिंग, जानें कीमत
  9. UPI Biometric Payment: अब बिना पिन डाले होगी UPI पेमेंट, NPCI लाया नया फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल
  10. OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट लीक, 9000mAh बैटरी के साथ अप्रैल में कर सकता है एंट्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.