50MP कैमरा, 5,150mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुई iQOO Neo 9 सीरीज, जानें कीमत और फीचर्स

iQOO Neo 9 के 12GB + 256GB वेरिएंट की चीन में कीमत 2,299 युआन (करीब 27,600 रुपये) से शुरू होती है।

50MP कैमरा, 5,150mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुई iQOO Neo 9 सीरीज, जानें कीमत और फीचर्स
ख़ास बातें
  • iQOO Neo 9 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज वाले चार वेरिएंट में आता है
  • Pro वेरिएंट को भी स्टैंडर्ड के समान चार वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है
  • दोनों मॉडल्स में बड़ा अंतर सेकंडरी कैमरा और प्रोसेसर का है
विज्ञापन
iQOO ने आज चीन में एक इवेंट में TWS ईयरफोन और स्मार्टवॉच के साथ Neo 9 और Neo 9 Pro स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया। Vivo सब-ब्रांड के लेटेस्ट मॉडल iQOO Neo 8 सीरीज के सक्सेसर हैं और 50MP OIS-सक्षम Sony IMX920 प्राइमरी कैमरा, 16MP का फ्रंट-फेसिंग सेल्फी स्नैपर और 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,160mAh की बैटरी से लैस आते हैं। स्टैंडर्ड iQOO Neo 9 में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट मिलता है, जबकि Pro मॉडल MediaTek Dimensity 9300 SoC पर काम करता है। चलिए इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। 
 

iQOO Neo 9, Neo 9 Pro prices

iQOO Neo 9 के 12GB + 256GB वेरिएंट की चीन में कीमत 2,299 युआन (करीब 27,600 रुपये) से शुरू होती है। इसके 16GB + 256GB, 16GB + 512GB, और 16GB + 1TB कॉन्फिगरेशन की कीमत क्रमशः 2,499 युआन (करीब 30,100 रुपये), 2,799 युआन (करीब 33,700 रुपये), और 3,199 युआन (करीब 38,500 रुपये) है। 

वहीं, अधिक महंगा Neo 9 Pro मॉडल भी चार वेरिएंट में आता है, जिनमें 12GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टारोज वेरिएंट्स की चीन में कीमत क्रमश: 2,999 युआन (करीब 36,100 रुपये) और 3,299 युआन (करीब 39,700 रुपये) है, जबकि 16GB रैम के साथ 512GB और 1TB स्टोरेज वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 3,599 युआन (करीब 43,300 रुपये) और 3,999 युआन (करीब 48,100 रुपये) है।

दोनों स्मार्टफोन रेड और व्हाइट सोल (डुअल-टोन लेदर टेक्सचर्ड बैक पैनल), नॉटिकल ब्लू और फाइटिंग ब्लैक कलर ऑप्शन में आते हैं।
 

iQOO Neo 9, Neo 9 Pro specifications

iQOO Neo 9 और Neo 9 Pro Android 14 पर बेस्ड OriginOS 4 पर चलते हैं। इनमें 1.5K रिजॉल्यूशन वाला 6.78 इंच OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट से लैस है। डिस्प्ले अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इनमें iQOO Q1 चिप भी है। iQOO Neo 9 Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर पर चलता है, जबकि Neo 9 Pro में MediaTek Dimensity 9300 चिपसेट दिया गया है। दोनों फोन 16GB तक LPDDR5 रैम और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज से लैस आते हैं। डिवाइस में 6K VC लिक्विड कूलिंग 3D हीट डिसिपेशन सिस्टम भी मौजूद है। 

iQOO Neo 9 सीरीज में OIS से लैस 50-मेगापिक्सल Sony IMX920 प्राइमरी कैमरा मिलता है। जहां एक ओर स्टैंडर्ड मॉडल में 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस मिलता है, वहीं Pro वेरिएंट 50-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस से लैस है। दोनों फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग सेल्फी कैमरा दिया गया है।

iQOO Neo 9 और Neo 9 Pro, दोनों 5,160mAh बैटरी से लैस आते हैं, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दोनों में डुअल स्पीकर, आईआर ब्लास्टर, X-एक्सिस लीनियर मोटर, Wi-Fi 7 जैसे लेटेस्ट फीचर्स मिलते हैं।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »