• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP कैमरा, 120W फास्ट चार्जिंग के साथ iQOO Neo 9, Neo 9 Pro देगा दस्तक,जानें स्पेसिफिकेशंस

50MP कैमरा, 120W फास्ट चार्जिंग के साथ iQOO Neo 9, Neo 9 Pro देगा दस्तक,जानें स्पेसिफिकेशंस

iQOO Neo 9 में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर और Neo 9 Pro में Dimensity 9300 चिपसेट होगा। दोनों फोन में LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज शामिल हैं।

50MP कैमरा, 120W फास्ट चार्जिंग के साथ iQOO Neo 9, Neo 9 Pro देगा दस्तक,जानें स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: iQOO

iQOO Neo 9 Pro में 6.78 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले दी जाएगी।

ख़ास बातें
  • iQOO Neo 9 में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • iQOO Neo 9 Pro में Dimensity 9300 चिपसेट होगा।
  • iQOO Neo 9 और 9 Pro में OLED डिस्प्ले होगी, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है।
विज्ञापन
iQOO चीनी बाजार में 27 दिसंबर को स्मार्टफोन समेत कई प्रोडक्ट्स पेश करने वाला है। इस दौरान iQOO Neo 9 सीरीज, iQOO Watch और iQOO TWS 1e ईयरबड्स शामिल हैं। अफवाहों से पहले ही iQOO Neo 9 सीरीज के बारे में कई जानकारियां लीक हो चुकी हैं। आज वीवो के ब्रांड और प्रोडक्ट स्टैटजी के वाइस प्रेसिडेंट जिया जिंगडोंग ने वीबो पर Neo 9 और Neo 9 Pro के स्पेसिफिकेशंस को साझा किया है। यहां हम आपको वीवो के दोनों आगामी स्मार्टफोन के बारे में जानकारी दे रहे हैं।


iQOO Neo 9 और Neo 9 Pro के स्पेसिफिकेशन


iQOO Neo 9 में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर और Neo 9 Pro में Dimensity 9300 चिपसेट होगा। दोनों फोन में LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज शामिल हैं। ऐसा लग रहा है कि आगामी स्मार्टफोन्स में 24GB RAM और 1TB स्टोरेज मिल सकती है। Neo 9 और Neo 9 Pro में OLED डिस्प्ले होगी, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों फोन में 6.78 इंच की विजनॉक्स OLED डिस्प्ले होगी, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन है। बेहतर व्यूइंग और गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए दोनों फोन में iQOO Q1 चिप शामिल है। इन स्मार्टफोन में 5,160mAh की बैटरी होगी जो कि 120W चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।

थर्मल मैनेजमेंट के लिए Neo 9 सीरीज एक 6K VC लिक्विड-कूल्ड 3D हीट डिसिपेशन सिस्टम को इंटीग्रेटेड करेगी। दोनों स्मार्टफोन में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX920 कैमरा मिलेगा। कलर ऑप्शन के मामले में दोनों स्मार्टफोन 3 कलर्स रेड और व्हाइट सोल, नॉटिकल ब्लू और फाइटिंग ब्लैक में आएंगे।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »