50MP कैमरा, Dimensity 9300 प्रोसेसर वाला iQOO Neo 9 Pro इस महीने होगा लॉन्च! हुआ खुलासा

iQOO Neo 9 Pro में 6.78 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रेजोल्यूशन 2800 x 1260 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 144Hz है।

50MP कैमरा, Dimensity 9300 प्रोसेसर वाला iQOO Neo 9 Pro इस महीने होगा लॉन्च! हुआ खुलासा

Photo Credit: iQOO

iQOO Neo 9 Pro में 6.78 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले दी जाएगी।

ख़ास बातें
  • iQOO Neo 9 Pro में 6.78 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • iQOO Neo 9 Pro में Dimensity 9300 प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • iQOO Neo 9 Pro में OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
विज्ञापन
iQOO चीनी बाजार में iQOO Neo 9 सीरीज स्मार्टफोन्स को इस साल के आखिर में लॉन्च करने वाला है, जिसमें Neo 9 और Neo 9 Pro शामिल होंगे। हालांकि, सटीक लॉन्च तारीख के बारे में आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन हालिया लीक में कुछ जानकारी सामने आई है। Vivo सब-ब्रांड ने हाल ही में Weibo पर टीजर के जरिए लाइनअप के डिजाइन का खुलासा किया था। लॉन्च से पहले, एक चीनी टिपस्टर ने iQoo Neo 9 Pro के प्रमुख स्पेसिफिकेशन लीक कर दिए हैं। आगामी स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9300 पर काम करेगा और 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले होगी। फोन में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है। आइए आगामी iQOO स्मार्टफोन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Weibo पर iQOO Neo 9 Pro के कथित स्पेसिफिकेशन (@heyitsyogesh के जरिए) पोस्ट किए। लीक के अनुसार, आगामी फोन में 1.5K रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.78-इंच OLED डिस्प्ले होगी। आगामी फोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड ओरिजिनओएस 4 के साथ आने की उम्मीद है।


iQOO Neo 9 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


हाल ही में आई लीक के अनुसार, Neo 9 Pro में 6.78 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रेजोल्यूशन 2800 x 1260 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 144Hz और PWM डिमिंग 2160Hz है। डिस्प्ले में इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। Neo 9 Pro में Dimensity 9300 प्रोसेसर दिया जाएगा, जिसके साथ LPDDR5x RAM और UFS 4.0 स्टोरेज का सपोर्ट होगा।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो iQOO Neo 9 Pro में OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX920 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल सैमसंग JN1 अल्ट्रा वाइड कैमरा होगा। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OriginOS 4 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  2. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  3. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  4. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  5. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  6. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  7. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  8. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  9. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  10. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »