iQOO Neo 11 में हो सकती है 7,500mAh की बैटरी, जल्द हो सकता है लॉन्च

इस स्मार्टफोन में हाई रिजॉल्यूशन 2K डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm के Snapdragon 8 Elite का इस्तेमाल किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2025 23:34 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में हाई रिजॉल्यूशन 2K डिस्प्ले हो सकता है
  • iQOO Neo 11 में 7,500 mAh की बैटरी हो सकती है
  • इस स्मार्टफोन को चीन में जल्द लॉन्च किया जा सकता है

यह पिछले वर्ष पेश किए गए iQOO Neo 10 की जगह ले सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQOO का iQOO Neo 11 जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में हाई रिजॉल्यूशन 2K डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm के Snapdragon 8 Elite का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह  पिछले वर्ष पेश किए गए iQOO Neo 10 की जगह ले सकता है। 

टिप्सटर Smart Pikachu ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में दावा किया है कि iQOO Neo 11 में कुछ अपग्रेड किए जाएंगे। इसमें 2K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। iQOO Neo 11 में 7,500 mAh की बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन को चीन में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। 

Advertisement

इससे पहले कुछ लीक में बताया गया था कि iQOO Neo 11 और Neo 11 Pro दोनों में 6.8 इंच से बड़ा डिस्प्ले, मेटल फ्रेम और 100 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट होगा। iQOO Neo 11 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Dimensity 9500 हो सकता है। ये स्मार्टफोन्स Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चल सकते हैं। iQOO Neo 10 में 6.78 इंच (1,260 × 2,800 पिक्सल्स) 8T LTPO AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल की डुअल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। iQOO Neo 10 में 6,100 mAh की बैटरी 120 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इस स्मार्टफोन में गेमिंग के लिए iQOO की ओर से डिवेलप किया गया Q2 चिप दिया गया है। 

Vivo के इस सब-ब्रांड के iQOO 15 को भी इस महीने लॉन्च किया जा सकता है। यह iQOO 13 की जगह लेगा। पिछले कुछ सप्ताह में iQOO ने आगामी स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के टीजर दिए हैं। इस स्मार्टफोन में न्यू जेनरेशन 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा।  यह वायरलेस चार्जिंग के सपोर्ट वाला iQOO का पहला स्मार्टफोन होगा। iQOO 15 में 7,000 mAh से अधिक की कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है। हाल ही में iQOO के एक एग्जिक्यूटिव ने बताया था कि इस स्मार्टफोन में Global Direct Drive Power Supply 2.0 कही जाने वाली टेक्नोलॉजी दी जाएगी। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  2. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  3. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  8. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  9. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  10. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.