• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iQOO Neo 10 फोन के कैमरा का लॉन्च से पहले खुलासा, Sony के इस धांसू सेंसर से होगा लैस

iQOO Neo 10 फोन के कैमरा का लॉन्च से पहले खुलासा, Sony के इस धांसू सेंसर से होगा लैस

फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है।

iQOO Neo 10 फोन के कैमरा का लॉन्च से पहले खुलासा, Sony के इस धांसू सेंसर से होगा लैस

Photo Credit: iQOO

iQOO Neo 9 में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

ख़ास बातें
  • फोन में 6,100mAh की बैटरी होगी।
  • इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले होगा।
  • डिवाइस की मोटाई 7.99mm और वजन 199 ग्राम बताया गया है।
विज्ञापन
iQOO Neo 10 सीरीज के लॉन्च में अब बहुत कम समय बचा है। स्मार्टफोन सीरीज मार्केट में 29 नवंबर को दस्तक देगी। रोचक बात इसके कैमरा के बारे में सामने आ रही है। iQOO Neo 10 में कथित तौर पर वही कैमरा देखने को मिलेगा जो कि Vivo X200 में दिया गया है। Vivo X200 कंपनी का फ्लैगशिप फोन है जिसे कुछ समय पहले ही पेश किया गया है। तो क्या iQOO Neo10 में और भी स्पेसिफिकेशंस हैं जो वीवो के फ्लैगशिप फोन से मिलते हैं? आइए जानते हैं। 

iQOO Neo 10 का लॉन्च 29 नवंबर के लिए निर्धारित है। लॉन्च से पहले सीरीज के बारे में बड़ी जानकारी मिली है। Weibo पर फोन का टीजर कंपनी ने जारी (via) किया है। इस फोन में Sony IMX921 कैमरा सेंसर होगा जिसकी पुष्टि कंपनी ने की है। यह वही सेंसर है जो Vivo X200 में भी दिया गया है। इसमें कस्टम डिजाइन ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी देखने को मिलेगी। कंपनी ने फोन के कुछ सैम्पल भी शेयर किए हैं। कैमरा सैम्पल प्रभावित करने वाले लग रहे हैं। इसके अलावा और भी कई धांसू फीचर्स यहां देखने को मिल सकते हैं। 

iQOO Neo 10 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले होगा। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट होगा और यह फोन Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट से लैस होगा। वहीं, Neo10 Pro में MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट देखने को मिल सकता है। इसमें LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज होगी। 

इसके अलावा फोन में इन-हाउस Q2 चिप भी होगी। यह गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएगी। इसकी मदद से सुपर रिजॉल्यूशन और फ्रेम रेट इंटरपोलेशन अचीव किया जा सकेगा। दोनों ही मॉडल्स में 8T LTPO डिस्प्ले पैनल होंगे। इनमें अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर का सपोर्ट होगा। iQOO Neo 9 सीरीज से यह अपग्रेड होगा। सीरीज में तीन कलर देखने को मिल सकते हैं। जिनमें Extreme Shadow Black, Rally Orange और Chiguang White शामिल होंगे। फोन में 6,100mAh की बैटरी होगी। डिवाइस की मोटाई 7.99mm और वजन 199 ग्राम बताया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  10. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »