iQOO Neo 10 आज भारत में लॉन्च हो गया है। iQOO Neo 10 के 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 31,999 रुपये, 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 33,999 रुपये, 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 35,999 रुपये और 16GB + 512GB मॉडल की कीमत 40,999 रुपये है। iQOO Neo 10 इनफर्नो रेड और टाइटेनियम क्रोम कलर्स में आता है। Neo 10 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है।
iQOO Neo 10 भारत में जल्द लॉन्च होगा। कंपनी ने Amazon पर फोन का टीजर जारी कर दिया है जिसमें इसके रियर डिजाइन की एक झलक मिलती है। फोन में डुअल टोन डिजाइन दिया गया है जिसमें ब्राइट ओरेंज और व्हाइट कलर का संगम दिखाई देता है। फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इसमें एक लाइट रिंग भी देखने को मिल सकती है।
iQOO की ओर से iQOO Neo 10R को भारत में जल्द पेश किया जा सकता है। iQOO Neo 10 सीरीज का यह फोन भारत में पहला iQOO फोन होगा जो 'R' मॉनिकर के साथ आने वाला है। फोन में तीन स्टोरेज कंफिग्रेशन देखने को मिलेंगे। यह 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज, और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आ सकता है।