• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iQoo 7 सीरीज़ भारत में 26 अप्रैल को होगी लॉन्च, 15 मिनट में फुल चार्ज होगा फोन

iQoo 7 सीरीज़ भारत में 26 अप्रैल को होगी लॉन्च, 15 मिनट में फुल चार्ज होगा फोन

iQoo 7 सीरीज़ को भारत में 26 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा, जिसकी जानकारी कंपनी ने मीडिया इनवाइट्स के साथ-साथ ट्वीट में भी सार्वजनिक की है। जैसे कि हमने बताया आइकू 7 सीरीज़ में रेगुलर वेरिएंट के साथ-साथ BMW M Motorsport एडिशन या फिर Legend edition का फोन शामिल है।

iQoo 7 सीरीज़ भारत में 26 अप्रैल को होगी लॉन्च, 15 मिनट में फुल चार्ज होगा फोन

आइकू 7 सीरीज़ भारत में लॉन्च के बाद खरीद के लिए Amazon पर उपलब्ध होगी

ख़ास बातें
  • iQoo 7 सीरीज़ के भारत लॉन्च की जानकारी आई सामने
  • आइकू 7 सीरीज़ में शामिल होगा iQoo 7 Legend Edition
  • फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी क्षमता दी जाएगी
विज्ञापन
iQoo 7 सीरीज़ को भारत में 26 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा, जिसका पुष्टि खुंद Vivo सब-ब्रांड ने की। यह सीरीज़ जनवरी महीने में चीन में लॉन्च की गई थी, जिसमें रेगुलर iQoo 7 के साथ-साथ लैजेंड एडिशन शामिल है, जिसे BMW M Motorsport की साझेदारी में डिज़ाइन किया गया है। आइकू 7 स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है और इसमें कई प्रभावशाली स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं, जैसे हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट आदि।  
 

iQoo 7 series India launch details, availability

iQoo 7 सीरीज़ को भारत में 26 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा, जिसकी जानकारी कंपनी ने मीडिया इनवाइट्स के साथ-साथ ट्वीट में भी सार्वजनिक की है। जैसे कि हमने बताया आइकू 7 सीरीज़ में रेगुलर वेरिएंट के साथ-साथ BMW M Motorsport एडिशन या फिर Legend edition का फोन शामिल है।

कंपनी ने हाल ही में कंफर्म किया था कि आइकू 7 सीरीज़ भारत में लॉन्च के बाद खरीद के लिए Amazon पर उपलब्ध होगी।

आइकू 7 फोन को चीन में दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया था, जबकि लैजेंड एडिशन व्हाइट बैक पैनल के साथ आया था जिस पर आइकॉनिक ब्लू, ब्लैक व रेड स्ट्राइप्स दी गई थी जो कि BMW M Motorsport का प्रतिनिधित्व करती हैं।
 

iQoo 7 series price in India (expected)

Vivo ने फिलहाल आइकू 7 की भारतीय कीमत की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन ट्विटर के माध्यम से iQoo India ने यह जरूर खुलासा किया है कि इसकी कीमत भारत में 40,000 रुपये से कम होगी। चीन में इस फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन की कीमत CNY 3,798 (लगभग 43,100 रुपये) है। जबकि इसके 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,198 (लगभग 47,600 रुपये) है। यह स्मार्टफोन ब्लैक, लेटेंट ब्लू और लैजेंडरी एडिशन कलर ऑप्शन में आता है।
 

iQoo 7 series specifications (China variant)

डुअल-सिम (नैनो) आइकू 7  एंड्रॉयड 11 आधारित OriginOS पर काम करता है। इसमें 6.62 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले के साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 91.4 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया गया है। इसके अलावा यह फोन स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर और 12 जीबी LPDDR5 रैम से लैस होगा। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का पोट्रेट कैमरा मौजूद है।

सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आइकू 7 में आपको 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

आइकू 7 में 256 जीबी यूएफएस 3.1 स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी विकल्प की बात करें, तो इसमें 5जी, 4जी VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वू5.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। सेंसर्स में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद है। इसके अलावा इसमें आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी क्षमता दी गई है, जिसके साथ 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। इसके अलावा इसका डायमेंशन 162.2x75.8x8.7mm और भार 209.5 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iQoo 7, iQoo 7 Series, iQoo 7 Series Price in India
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »