iQOO 15 में मिलेगा नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च

आगामी स्मार्टफोन में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा। यह डुअल-पैटर्न डिजाइन सहित चार कलर्स में उपलब्ध होगा

iQOO 15 में मिलेगा नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च

इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh से अधिक की कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को 20 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा
  • यह डुअल-पैटर्न डिजाइन सहित चार कलर्स में उपलब्ध होगा
  • iQOO 15 में 7,000 mAh से अधिक की कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQOO का iQOO 15 जल्द लॉन्च किया जाएगा। यह iQOO 13 की जगह लेगा। आगामी स्मार्टफोन में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा। यह डुअल-पैटर्न डिजाइन सहित चार कलर्स में उपलब्ध होगा। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

iQOO ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि इस स्मार्टफोन को 20 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। यह व्हाइट, ग्रीन, ब्लैक और व्हाइट और ऑरेंज के डुअल पैटर्न में उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन का डिजाइन iQOO 13 के समान दिख रहा है। इसमें राउंडेड कॉर्नर्स के साथ स्क्वेयर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल है। इसमें दायीं ओर पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। 

इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का नया Snapdragon Elite Gen 5 चिपसेट होगा। हाल ही में iQOO ने बताया था कि नए स्मार्टफोन में डस्ट-प्रूफ और भीगने से बचाने के लिए IP68 + IP69 रेटिंग होगी। इसके अलावा iQOO 15 में न्यू जेनरेशन 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। इससे पहले यह स्कैनर iQOO 13 में दिया गया था। यह वायरलेस चार्जिंग के सपोर्ट वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा। iQOO 15 में 7,000 mAh से अधिक की कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। 

इससे पहले iQOO के एक एग्जिक्यूटिव ने बताया था कि इस स्मार्टफोन में Global Direct Drive Power Supply 2.0 कही जाने वाली टेक्नोलॉजी होगी। इससे बैटरी को प्रोटेक्शन मिलेगा। iQOO 15 में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 6.85 इंच 2K 8T LTPO Samsung डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स की फुल-स्क्रीन ब्राइटनेस के साथ होगा। iQOO 15 में कंपनी की ओर से डिवेलप किया गया गेमिंग चिप हो सकता है।  iQOO Neo 11 को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में हाई रिजॉल्यूशन 2K डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm के Snapdragon 8 Elite का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए iQOO Neo 10 की जगह लेगा। इसमें 2K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है। iQOO Neo 11 में 7,500 mAh की बैटरी दी जा सकती है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  2. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  3. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  4. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  8. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  10. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  11. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  12. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »