iQOO 15 Pre-Booking: iQOO 15 लॉन्च से पहले कीमत लीक, प्री-बुकिंग पर पाएं FREE ईयरबड्स, वारंटी बेनिफिट, ये रहे डिटेल्स

iQOO 15 के लिए प्री-बुकिंग 20 नवंबर से शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 नवंबर 2025 14:31 IST
ख़ास बातें
  • फोन को कंपनी मार्केट में 26 नवंबर के दिन पेश करेगी।
  • Priority Pass वाले यूजर्स के लिए खास पर्चेज विंडो।
  • iQOO 15 पर्चेज के साथ कंपनी iQOO TWS 1e फ्री देने का वादा कर रही है।

iQOO 15 के प्री-ऑर्डर भारत के लिए शुरू हो चुके हैं।

Photo Credit: iQOO

iQOO 15 के प्री-ऑर्डर भारत के लिए शुरू हो चुके हैं। फोन को कंपनी भारत में 26 नवंबर को लॉन्च करने जा रही है। इच्छुक ग्राहक चाहें तो फोन की प्री-बुकिंग कर सकते हैं जिसके साथ कंपनी ने ढेरों ऑफर्स भी दिए हैं। प्री-बुकिंग करवाने वालों को फ्री पास, ईयरबड्स और वारंटी बेनिफिट मिलने वाला है। फोन पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ आने वाला है। आइए लॉन्च से पहले जानते हैं इस फोन के बारे में सभी खास बातें, और कौन से ऑफर्स कंपनी इसके लॉन्च के साथ दे रही है। 

iQOO 15 भारत में लॉन्च होने जा रहा है। फोन को कंपनी मार्केट में 26 नवंबर के दिन पेश करेगी। इसके लिए प्री-बुकिंग भी ओपन है जिसका लाभ इच्छुक कस्टमर उठा सकते हैं। iQOO 15 के लिए प्री-बुकिंग 20 नवंबर से शुरू हो चुकी है। Amazon India वेबसाइट, और iQOO India ऑनलाइन स्टोर पर जाकर ग्राहक प्राथमिकता पास (Priority Pass) पा सकते हैं। 1000 रुपये का भुगतान करके यह पास हासिल किया जा सकता है। यह राशि फोन पर्चेज के समय इतनी ही कीमत के कूपन में बदल दी जाएगी। यानी एक तरह से फ्री में आप प्री-बुकिंग करवा सकते हैं। 

Advertisement

iQOO 15 Priority Pass वाले यूजर्स के लिए कंपनी 27 नवंबर को एक खास पर्चेज विंडो ओपन करेगी। जिसके तहत 27 नवंबर दोपहर 12 बजे से लेकर 28 नवंबर तक यूजर्स फोन को खरीद पाएंगे। प्राथमिकता पास के माध्यम से फोन खरीदने वाले यूजर्स को कंपनी पहले आओ पहले पाओ ऑफर के तहत ढेर सारे बेनिफिट्स दे रही है। 

iQOO 15 पर्चेज के साथ कंपनी iQOO TWS 1e फ्री देने का वादा कर रही है। इसके साथ ही यूजर्स को 12 महीने की एक्सटेंडेड वारंटी भी मिलेगी। जिसके बाद फोन के साथ कुल 2 साल की वारंटी का लाभ यूजर को मिलेगा। इसके साथ ही फोन की प्राथमिक डिलीवरी के लिए भी कस्टमर योग्य हो जाता है। अगर यूजर फोन नहीं भी खरीदता है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। कूपन अपने आप ही एक्सपायर हो जाएगा और यूजर के अकाउंट में 1000 रुपये रिफंड कर दिए जाएंगे। 

iQOO 15 Price in India

iQOO 15 की भारत में कीमत का खुलासा कंपनी की ओर से नहीं किया गया है। लेकिन जाने माने टिप्स्टर अभिषेक यादव ने फोन की प्राइसिंग को लेकर बड़ा खुलासा सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से किया है। टिप्स्टर के अनुसार फोन के 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 72,999 रुपये होगी। जबकि फोन का 16 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज मॉडल 79,999 रुपये में आ सकता है। 

Advertisement

iQOO 15 Specifications

iQOO 15 के फुल स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कंपनी ने भारत के लिए अभी नहीं किया है। हालांकि इतना कहा जा रहा है कि यह Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ कंपनी का सबसे अफॉर्डेबल फोन होगा। फोन में 16 जीबी की रैम, 512 जीबी स्टोरेज देखने को मिल सकती है। इसमें 2K रिजॉल्यूशन वाला OLED डिस्प्ले आने की बात कही गई है। फोन 7000mAh बैटरी से लैस हो सकता है। इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा। कंपनी फोन के साथ 5 साल तक OS अपडेट्स और सात साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स दे सकती है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Brighter, smoother AMOLED display
  • Excellent all-round performance
  • Cleaner, refined software experience
  • Improved cameras
  • Solid battery life
  • Bad
  • Noticeably thick bottom bezel
  • Black levels are not deepest
  • Inconsistent low-light portraits
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.85 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Elite Gen 5

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1,440x3,168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.