iQOO Neo 10 आज भारत में लॉन्च हो गया है। iQOO Neo 10 के 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 31,999 रुपये, 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 33,999 रुपये, 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 35,999 रुपये और 16GB + 512GB मॉडल की कीमत 40,999 रुपये है। iQOO Neo 10 इनफर्नो रेड और टाइटेनियम क्रोम कलर्स में आता है। Neo 10 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है।
iQOO 13 का भारत में लॉन्च दिसंबर के लिए कंफर्म हो गया है। फोन Amazon पर रिलीज होगा। दावा है कि यह परफॉर्मेंस और कंट्रोल के मामले में एक अल्टीमेट डिवाइस होगा। इसमें 6.82 इंच BOE फ्लैट स्क्रीन है, 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। रियर में 50MP मेन सेंसर के साथ ट्रिपल लेंस सेटअप है। फ्रंट में 50 मेगापिक्सल कैमरा है। फोन Android 15 बेस्ड FunTouch OS 15 पर रन करता है।