• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iQOO 13 के स्पेसिफिकेशंस लीक, 2K डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 4 प्रोसेसर से होगा लैस

iQOO 13 के स्पेसिफिकेशंस लीक, 2K डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 4 प्रोसेसर से होगा लैस

डिजिटल चैट स्टेशन ने स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 चिपसेट पर बेस्ड आगामी iQOO फ्लैगशिप फोन के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है।

iQOO 13 के स्पेसिफिकेशंस लीक, 2K डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 4 प्रोसेसर से होगा लैस

Photo Credit: iQOO

iQOO 12 में 6.78 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • iQOO कथित तौर पर iQOO 13 सीरीज स्मार्टफोन पर काम कर रही है।
  • iQOO 13 की डिस्प्ले 1.5K रेजॉल्यूशन का सपोर्ट करेगी।
  • iQOO 13 Pro की डिस्प्ले 2K रेजॉल्यूशन प्रदान करेगी।
विज्ञापन
iQOO कथित तौर पर iQOO 13 सीरीज स्मार्टफोन पर काम कर रही है। लीक्स में iQOO 13 सीरीज के स्मार्टफोन के बारे में जानकारी सामने आ रही है। इस लाइनअप में दो स्मार्टफोन iQOO 13 और 13 Pro शामिल होने चाहिए जो कि नेक्स्ट जनरेशन के Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट पर बेस्ड होंगे। हालांकि, बीते हफ्ते टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो पोस्ट में कथित तौर पर प्रो वेरिएंट के आने पर संदेह जताया गया था। आज के वीबो पोस्ट में डीसीएस ने फिर सुझाव दिया कि प्रो वेरिएंट पेश नहीं किया जा सकता है।


iQOO 13 Expected Specifications 


डिजिटल चैट स्टेशन ने स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 चिपसेट पर बेस्ड आगामी iQOO फ्लैगशिप फोन के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। पूरी संभावना है कि टिपस्टर स्टैंडर्ड IQOO 13 के बारे में बात कर रहा है।

पिछली लीक में दावा किया गया है कि iQOO 13 की डिस्प्ले 1.5K रेजॉल्यूशन का सपोर्ट करेगी जबकि 13 Pro की डिस्प्ले 2K रेजॉल्यूशन प्रदान करेगी। हालांकि, नई लीक से पता चला है कि iQOO 13 में IP68-रेटेड चेसिस होगा। इसके अलावा इसमें एक फ्लैट OLED डिस्प्ले होगी जो 2K रेजॉल्यूशन जनरेट करता है। डिस्प्ले को अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ भी इंटीग्रेटेड किया जाएगा।

जब टिप्सटर से पूछा गया कि क्या वह iQOO 13 और 13 Pro के बारे में बात कर रहे हैं, तो जवाब मिला कि अगर इन स्पेसिफिकेशंस को लागू किया जाता है तो प्रो मॉडल हट जाएगा। आपको बता दें कि पिछले प्रो मॉडल जैसे कि iQOO 12 Pro, 11 Pro, 10 Pro आदि चीन के बाहर लॉन्च नहीं हुए हैं। ऐसे में लगता है कि 13 Pro चीन में भी पेश नहीं हो सकता है।

जहां तक ​​अन्य स्पेसिफिकेशंस का सवाल है तो पिछली रिपोर्ट्स से पता चला है कि iQOO 13 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज की पेशकश कर सकता है। इसमें 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी मिल सकती है। ऐसी संभावना है कि iQOO 13 इस साल नवंबर में लॉन्च हो सकता है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1440x3200 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1440x3200 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  2. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  3. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  4. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  5. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  6. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  7. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »