iQOO 13 डिस्प्ले, प्रोसेसर और स्टोरेज का खुलासा, जानें सबकुछ

iQOO 13 में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी दी जाएगी। वहीं iQOO 12 में 5000mAh की बैटरी दी गई थी।

iQOO 13 डिस्प्ले, प्रोसेसर और स्टोरेज का खुलासा, जानें सबकुछ

Photo Credit: iQOO

iQOO 12 में 6.78 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • iQOO 13 स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • iQOO 13 में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी मिलेगी।
  • iQOO 13 स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 पर बेस्ड होगा।
विज्ञापन
Xiaomi 15 स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 पर चलने वाला पहला स्मार्टफोन होने की उम्मीद है। हालांकि, कई अन्य ब्रांड भी इसके लिए टक्कर में हैं, जिनमें से एक iQOO है। इसको लेकर अफवाह है कि वह अपने आगामी iQOO 13 स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 4 को पेश करेगा। यहां हम आपको iQOO 13 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

आज टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो पर शेयर किया है कि iQOO 13 के इंजीनियरिंग सैंपल वर्तमान में 2800 x 1260 पिक्सल या 1.5K रेजॉल्यूशन वाले फ्लैट OLED 8T LTPO डिस्प्ले का टेस्ट किया जा रहा है। स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 पर बेस्ड होगा, जिसमें 16GB RAM और 1TB स्टोरेज होगी। लीक से पता चला है कि स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी होगी लेकिन इसके सटीक साइज का खुलासा नहीं हुआ है। 

एक अन्य टिपस्टर स्मार्ट पिकाचु ने पहले खुलासा किया था कि iQOO 13 में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी दी जाएगी। वहीं iQOO 12 में 5000mAh की बैटरी दी गई थी।

iQOO 13 लाइनअप में एक प्रो मॉडल iQOO 13 Pro भी शामिल होगा जिसमें हाई 2K रेजॉल्यूशन वाली कर्व्ड डिस्प्ले मिलने की बात कही गई है। यह iQOO 13 जैसे समान प्रोसेसर से लैस होगा, लेकिन स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशंस का खुलासा होना बाकि है। हालांकि, लीक में iQOO 13 सीरीज के लॉन्च के समय की कोई जानकारी नहीं है, लेकिन अक्टूबर 2024 में Snapdragon 8 Gen 4 की रिलीज से पहले इसके लॉन्च होने की संभावना नहीं है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Powerful chip
  • Reliable primary and telephoto cameras
  • Good build quality
  • Good battery life
  • Charges within 30 minutes
  • Decent software support
  • Fast fingerprint scanner
  • कमियां
  • Less capable wide-angle camera
  • Subpar low light camera performance
  • Incessant promotions from app store
  • No wireless charging support
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1260x2800 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »