iQoo 12 में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 3 SoC, लॉन्च से पहले लीक हुए स्पेसिफिकेशंस

यह स्मार्टफोन iQoo 11 की जगह ले सकता है। iQoo 11 को इस वर्ष की शुरुआत में देश में लॉन्च किया गया था

विज्ञापन
Written by Himani Jha, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 जुलाई 2023 16:09 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने चीन में iQoo 12 को लॉन्च करने की तैयारी की है
  • यह स्मार्टफोन iQoo 11 की जगह ले सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 1 TB तक स्टोरेज मिल सकती है

इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होने की संभावना है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQoo ने इस वर्ष की शुरुआत में भारत में iQoo 11 को लॉन्च किया था। कंपनी ने चीन में iQoo 12 को लॉन्च करने की तैयारी की है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 SoC के साथ 16 GB तक RAM दिया जा सकता है। 

टिप्सटर Digital Chat Station ने चीन की मैसेजिंग साइट Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि कंपनी स्मार्टफोन की iQoo 12 सीरीज को इस वर्ष के अंत तक लॉन्च कर सकती है। iQoo 12 में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 SoC और 16 GB तक RAM और 1 TB तक स्टोरेज मिल सकती है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होने की संभावना है। इसका फ्लैट डिस्प्ले 2K के रिजॉल्यूशन और 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। यह स्मार्टफोन 100 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। यह स्मार्टफोन iQoo 11 की जगह ले सकता है। iQoo 11 को इस वर्ष की शुरुआत में देश में लॉन्च किया गया था। 
Advertisement

यह डुअल सिम वाला स्मार्टफोन Android 13 बेस्ड Funtouch OS 13 पर चलता है। इसमें 6.78 इंच 2K E6 AMOLED डिस्प्ले 1,800 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें क्वालकॉम Snapdragon 8 Gen 2 SoC 16 GB तक के LPDDR5x RAM के साथ है। इसका 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और ISOCELL GN5 सेंसर है। इसके अलावा इसमें 13 मेगापिक्सल का पोट्रेट सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके अलावा एंबिएंट लाइट सेंसर, कम्पास और गायरोस्कोप दिए गए हैं। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.3, USB Type-C पोर्ट, GPS, OTG और NFC हैं। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 120 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है क इसकी बैटरी को 8 मिनटों में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। कंपनी के  Z सीरीज के पिछले स्मार्टफोन iQoo Z6 Lite को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। यह लॉन्च के एक दिन में ही एमेजॉन पर सबसे ज्यादा बिकने वाला 5G स्मार्टफोन बन गया था। कंपनी ने देश में अपने स्मार्टफोन्स की रेंज तेजी से बढ़ाई है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality
  • Excellent display
  • Powerful performance
  • Impressive battery life, very fast charging
  • Good main camera and low-light video performance
  • Bad
  • Spammy notifications from native apps
  • Weak ultra-wide camera performance
  • No IP rating or wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  2. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.