आईफोन एक्स व अन्य मॉडल पर यहां मिल रही 50 फीसदी तक की छूट

ऑफर पेज की बात करें तो 64 जीबी वाले आईफोन एक्स को यहां 47,699 रुपये में खरीदा जा सकता है। गैजेट्स 360 ने संगीता मोबाइल के हैदराबाद स्टोर से संपर्क किया तो पता चला कि यहां इस वेरिएंट की कुल कीमत 88,000 रुपये है। एचडीएफसी कार्ड/ग्राहक ईएमआई लेन-देन पर 12,000 रुपये के कैशबैक का लाभ उठा पाएंगे। साथ में रिटेलर की ओर से ईएमआई पर दी जा रही 5 फीसदी (1,500 रुपये तक की) छूट भी मिलेगी।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 14 फरवरी 2018 11:23 IST
ख़ास बातें
  • आईफोन के कई मॉडल पर यहां 50 फीसदी तक की छूट
  • ऑफर रिटेल श्रृंखला के सभी ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर लागू
  • आंध्र प्रदेश, बिहार, गुजरात, कर्नाटक, पुडुचेरी, तमिलनाड में हैं स्टोर
भारतीय मोबाइल रिटेल श्रृंखला 'संगीता मोबाइल्स' आईफोन के कई मॉडल पर 50 फीसदी तक की छूट दे रही है। 50 फीसदी छूट पर भरोसा करना थोड़ा कठिन है लेकिन यह सच है कि संगीता मोबाइल्स आईफोन एक्स, आईफोन 8, 8 प्लस, आईफोन 6, 6एस  और आईफोन एसई पर यह छूट दे रही है। कुछ शर्तें और नियम इस छूट का हिस्सा हैं। दरअसल यह 50 फीसदी का डिस्काउंट एचडीएफसी ईएमआई कैशबैक, एक्सचेंज छूट और रिटेलर की ओर से ईएमआई पर दी जा रही छूट का तालमेल है। ऑफर संगीता मोबाइल के सभी ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर लागू है।

ऑफर पेज की बात करें तो 64 जीबी वाले आईफोन एक्स को यहां 47,699 रुपये में खरीदा जा सकता है। गैजेट्स 360 ने संगीता मोबाइल के हैदराबाद स्टोर से संपर्क किया तो पता चला कि यहां इस वेरिएंट की कुल कीमत 88,000 रुपये है। एचडीएफसी कार्ड/ग्राहक ईएमआई लेन-देन पर 12,000 रुपये के कैशबैक का लाभ उठा पाएंगे। साथ में रिटेलर की ओर से ईएमआई पर दी जा रही 5 फीसदी (1,500 रुपये तक की) छूट भी मिलेगी। इस तरह फोन की कीमत 74,500 रुपये हो जाती है।
Advertisement

एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो कीमत आपके रिप्लेस किए जा रहे हैंडसेट पर निर्भर करती है। बता दें कि आईफोन 7 प्लस तक के आईफोन मॉडल को आप समान कीमत वाले एंड्रॉयड हैंडसेट से एक्सचेंज कर सकते हैं। इससे ऊपर के मॉडल खरीदने के लिए कम से कम 32 जीबी वाला आईफोन 7 ही एक्सचेंज के लिए मान्य होगा।

इसके अतिरिक्त ऑफर पेज में दावा किया गया है कि 32 जीबी वाला आईफोन एसई यहां 9,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, 32 जीबी वाले आईफोन 6 की यहां कीमत 14,990 रुपये है। 32 जीबी वाले आईफोन 6एस के लिए यहां आपको 21,499 रुपये चुकाने होंगे। 64 जीबी वाला आईफोन 8 यहां 25,500 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, 64 जीबी वाले आईफोन 8 प्लस के लिए आपको 33,999 रुपये चुकाने होंगे। 256 जीबी स्टोरेज वाला आईफोन 45,499 रुपये का है। ध्यान देने वाली बात यह है कि जिस भी फोन से आप एक्सचेंज करते हैं, वह ऑफिशियल ब्रांड वारंटी के दायरे में आना चाहिए। संगीता मोबाइल के विभिन्न स्टोर पर इस ऑफर की कीमतें अलग हो सकती हैं। कंपनी की मौज़ूदगी आंध्र प्रदेश, बिहार, गुजरात, कर्नाटक, पुडुचेरी, तमिलनाडु और तेलंगाना में खास तौर पर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stunning design and display
  • Great cameras
  • Wireless charging
  • Assured, timely software updates
  • Bad
  • Costs a small fortune
  • First party apps not great in India
  • Fast charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए11 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2716 एमएएच

ओएस

आईओएस 11

रिज़ॉल्यूशन

1125x2436 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Insane performance
  • Vastly improved cameras
  • Portrait Mode is great
  • Wireless charging
  • Assured, timely software updates
  • Bad
  • Same old design, ungainly
  • First party apps not great in India
  • Fast charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए11 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2691 एमएएच

ओएस

आईओएस 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Thin, light, easy to handle
  • Excellent camera
  • Superb performance
  • Reasonably good battery life
  • Bad
  • Limited storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए8

फ्रंट कैमरा

1.2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

1810 एमएएच

ओएस

आईओएस 8.0

रिज़ॉल्यूशन

750x1334 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  2. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  3. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  5. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  6. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  7. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  8. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  9. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  10. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.