iPhone की बिक्री घटी, 2025 में भी गिरावट के आसार!

दिसंबर 2024 के अंदर 12% तक की गिरावट

iPhone की बिक्री घटी, 2025 में भी गिरावट के आसार!

दिसंबर 2023 के मुकाबले ईयर-ओवर-ईयर सेल में आई गिरावट

ख़ास बातें
  • दिसंबर 2024 के अंदर 12% तक की गिरावट
  • कंपनी ने इनोवेशन के क्षेत्र में ज्यादा कुछ खास नहीं किया- रिपोर्ट
  • 2025 की पहली तिमाही में सेल्स में यह गिरावट जारी रह सकती है
विज्ञापन
iPhone सेल चीन में घटी है। दिसंबर 2023 की तुलना में कंपनी को दिसंबर 2024 में सेल के मामले में घाटा हुआ है। Ming-Chi Kuo की ओर से जारी रिपोर्ट कहती है कि iPhone की सेल देश में 10 से 12% तक कम हो गई है। इसका कारण भी यहां बताया गया है कि चीन में आखिर क्यों ग्राहकों के बीच एपल iPhone 16 सीरीज पॉपुलर नहीं हो पाई और ग्राहकों ने फोन को खरीदने से क्यों किनारा किया। आइए विस्तार से जानते हैं क्या कहती है नई रिपोर्ट। 

iPhone की सेल में चीन में गिरावट दर्ज की गई है। दिसंबर 2023 के मुकाबले ईयर-ओवर-ईयर सेल में दिसंबर 2024 के अंदर 12% तक की गिरावट दर्ज की गई है। Ming-Chi Kuo द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्राहकों ने एपल की लेटेस्ट iPhone 16 सीरीज को ज्यादा पसंद नहीं किया। कारण बताया गया है कि कंपनी ने इनोवेशन के क्षेत्र में ज्यादा कुछ खास नहीं किया जिसके कारण नई सीरीज ग्राहकों को लुभा नहीं पाई। पिछली सीरीज के मुकाबले नई सीरीज में यूजर्स को ज्यादा कुछ आकर्षक नहीं मिला। 

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है देश में अगर ऑवरऑल स्मार्टफोन मार्केट की स्थिति देखें तो वह स्थिर है। यानी देश में दिसंबर के दौरान स्मार्टफोन्स की बिक्री में गिरावट नहीं दर्ज की गई है। बावजूद इसके एपल की सेल चीन में घट गई है। मिंग ची कुओ का मानना है कि कंपनी की सेल्स अभी और भी घट सकती है। 2025 की पहली तिमाही में चीन में एपल सेल्स में यह गिरावट जारी रह सकती है। 

iPhone 17 सीरीज को लेकर भी Kuo की ओर से कोई खास उत्साह नहीं दर्शाया जा रहा है। जैसा कि अफवाहों में सामने आ रहा है नई iPhone 17 सीरीज एक्सक्लूसिव तौर पर eSIM बेस्ड होगी। यानी सीरीज में फिजिकल सिम का सपोर्ट कंपनी हटा सकती है। अगर यह अफवाह सच साबित होती है तो ऐसे में चीन में ग्राहक अपकमिंग सीरीज को बहुत ज्यादा पसंद नहीं करेंगे। कारण है कि चीन में सभी टेलीकॉम कैरियर ई-सिम सपोर्ट ऑफर नहीं करते हैं, इसलिए कुछ यूजर्स के लिए नई सीरीज में स्विच करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  6. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  8. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  9. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »