आईफोन एसई भारत में 8 अप्रैल से मिलेगा

आईफोन एसई भारत में 8 अप्रैल से मिलेगा
विज्ञापन
ऐप्पल के नए 4 इंच के आईफोन एसई की बिक्री भारत में 8 अप्रैल से शुरू होगी। ऐप्पल के डिस्ट्रीब्यूटर रेडिंगटन इंडिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया है कि आईफोन एसई कंपनी के 3000 रिटेल आउटलेट पर इस तारीख से उपलब्ध होंगे।

ऐप्पल ने सोमवार को आयोजित आईफोन एसई के लॉन्च इवेंट में बताया था कि इस हैंडसेट की भारत में कीमत 39,000 रुपये से शुरू होगी। उपलब्धता के बारे में कंपनी ने कहा था कि यह अप्रैल के पहले हफ्ते से मिलना शुरू हो जाएगा। इस दौरान तारीख का ज़िक्र नहीं किया गया था।

ऐप्पल के एक अन्य भारतीय डिस्ट्रीब्यूटर इनग्राम माइक्रो ने फिलहाल इस तरह की कोई घोषणा नहीं की है। संभव है कि यह डिस्ट्रीब्यूटर आईफोन एसई को बेचने का अधिकार हासिल नहीं कर पाया हो।


याद रहे कि आईफोन एसई में 4 इंच का डिस्प्ले है और इसके दो स्टोरेज वेरिएंट हैं- 16 जीबी और 64 जीबी। इसके स्पेसिफिकेशन आईफोन 6एस वाले ही हैं जिसे ऐप्पल ने पिछले साल लॉन्च किया था। इसके साथ ऐप्पल ने कुछ एक्सेसरी भी लॉन्च किए। कंपनी ने ब्लैक और मिडनाइट ब्लू कलर वेरिएंट में लेदर केस पेश किए। इनकी कीमत 2,900 रुपये होगी। लाइटनिंग डॉक्स 3,700 रुपये में मिलेंगे।

नए आईफोन के जरिए ऐप्पल की कोशिश उन यूज़र को लुभाने की है जो छोटे स्क्रीन वाले हैंडसेट पसंद करते हैं और साथ में ज्यादा पैसे भी नहीं खर्चना चाहते। आईफोन एसई के फ़ीचर भले ही आईफोन 6एस वाले हों लेकिन यह दिखने में कंपनी के पिछले 4 इंच डिस्प्ले वाले आईफोन 5एस जैसा ही है। यह स्पेस ग्रे, सिल्वर, गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

अब बात स्पेसिफिकेशन की। आईफोन एसई में आईफोन 6एस वाले ऐप्पल ए9 चिपसेट और एम9 मोशन कोप्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 12 मेगापिक्सल का आईसाइट (रियर) कैमरा दिया गया है जो 4के वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा। अब तक के सबसे सस्ते आईफोन में ब्लूटूथ 4.2, बेहतर वाई-फाई और एलटीई कनेक्टिविटी फ़ीचर भी हैं। इसमें ऐप्पल की पहचान बन चुका टच आईडी फिंगरप्रिंट सेंसर भी है और साथ में ऐप्पल पे के लिए सपोर्ट भी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  2. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  6. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  8. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  9. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »