• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • आईफोन एसई का कथित रिटेल बॉक्स लीक, बेस मॉडल में हो सकती है 16 जीबी स्टोरेज

आईफोन एसई का कथित रिटेल बॉक्स लीक, बेस मॉडल में हो सकती है 16 जीबी स्टोरेज

आईफोन एसई का कथित रिटेल बॉक्स लीक, बेस मॉडल में हो सकती है 16 जीबी स्टोरेज
विज्ञापन
सोमवार को होने वाले ऐप्पल इवेंट में अब कुछ दिन ही बचे हैं। इसी के साथ ऐप्पल के 4 इंच वाले आईफोन या आईफोन एसई को लेकर लीक होने वाली जानकारी की खबरें भी बढ़ गई हैं। हाल ही में इस कथित स्मार्टफोन को एक वीडियो में हर तरफ से दिखाया गया था। अब ऑनलाइन लीक तस्वीर में स्मार्टफोन के रिटेल बॉक्स के दिखने का दावा किया जा रहा है। इस तस्वीर में फोन के नाम और फीचर का भी जिक्र किया गया है।

इस कथित रिटेल बॉक्स में सबसे पहले डिवाइस के नाम 'आईफोन एसई' के आधिकारिक नाम होने की पुष्टि की गई है। पिछली लीक खबरो में इसके आईफोन 5एसई होने की बात सामने आई थी। इसके अलावा बॉक्स से '16 जीबी' वेरिएंट बेस मॉडल के होने का भी पता चलता है। लेकिन अगर ऐसा है तो यह आईफोन 5सी से बेहतर है, लॉन्च के समय आईफोन 5सी के बेस मॉडल में 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई थी।

एक डच वेबसाइट द्वारा लीक तस्वीर में बॉक्स के ईयरपॉड के साथ आने का भी पता चलता है। स्मार्टफोन के सभी रेगुलर नेटवर्क जैसे जीएसएम, सीडीएमए, टीडी-एससीडीएमए, एलटीई (एफडीडी और टीडी) के अलावा जीपीएस और एनएफसी जैसे कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आने का दावा भी किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आईफोन एसई में 1 जीबीरैम और ऐप्पल ए9 प्रोसेसर हो सकता है। फोन में आईफोन 6एस स्पेसिफकेशन व आईफोन 5एस जैसे डिजाइन की खबरें हैं।
 

हालांकि, लीक में दिये गए स्पेसिफिकेशन और जानकारी सवालों में है। इसलिए जब तक कंपनी द्वारा खुद किसी जानकारी का खुलासा नहीं किया जाता तब तक इन खबरों को अफवाहों की तरह ही लेना चाहिेए।

इस फोन के 4के रिजॉल्यूशन वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता के साथ आने का दावा किया जा रहा है। पहले आ चुकी रिपोर्ट में एक टिप्सटर के मुताबिक, कूपरटिनो आधारित कंपनी ऐप्पल द्वारा आने वाले एक प्रमोशनल वीडियो में इस फोन के 4के रिजॉल्यूशन के साथ आने की बात कही गई है। कथित आईफोन एसई में लाइव फोटो की क्षमता वाला हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर होने की बात कही जा रही है। लाइव फोटो का विकल्प ऐप्पल ने पिछले साल आईओएस 9 के साथ पेश किया था।  फोन गोल्ड, सिल्वर और स्पेस ग्रे कलर वेरिएंट व 16 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हो सकता है।

आईफोन एसई में 3डी टच डिस्प्ले ना होने का भी दावा कई खबरों में किया जा चुका है। 3डी टच ऐप्पल के वर्तमान फ्लैगशिप स्मार्टफोन मॉडल का सबसे खास फीचर है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »