iPhone SE 19,990 रुपये में हो जाएगा आपका

iPhone SE भारत में बिकने वाला ऐप्पल का सबसे किफायती स्मार्टफोन है। अब इस हैंडसेट को पेटीएम के ऑनलाइन रिटेल स्टोर से 22,990 रुपये से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा पेटीएम की ओर से खरीदारी करने पर 3,000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 अगस्त 2017 10:26 IST
ख़ास बातें
  • iPhone SE भारत में बिकने वाला ऐप्पल का सबसे किफायती स्मार्टफोन है
  • पेटीएम के ऑनलाइन रिटेल स्टोर से 22,990 रुपये से खरीदा जा सकता है
  • पेटीएम की ओर से खरीदारी करने पर 3,000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है
iPhone SE भारत में बिकने वाला ऐप्पल का सबसे किफायती स्मार्टफोन है। अब इस हैंडसेट को पेटीएम के ऑनलाइन रिटेल स्टोर से 22,990 रुपये से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा पेटीएम की ओर से खरीदारी करने पर 3,000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। इसका मतलब है, आईफोन एसई की प्रभावी कीमत 19,990 रुपये हो जाएगी।

पेटीएम मॉल पर आईफोन एसई की कीमत आमतौर पर 27,200 रुपये रहती है। कंपनी फ्लैट 15 डिस्काउंट देने के साथ 3,000 रुपये का कैशबैक दे रही है। कैशबैक पाने के लिए प्रोडक्ट को कार्ट में एड करने के बाद 'PhoneSE' प्रोमो कोड का इस्तेमाल करना होगा। ध्यान रहे कि जो भी यूज़र प्रोमो कोड का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए कैश ऑन डिलिवरी का विकल्प नहीं होगा।

अब बात स्पेसिफिकेशन की। आईफोन एसई में आईफोन 6एस वाले ऐप्पल ए9 चिपसेट और एम9 मोशन कोप्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 12 मेगापिक्सल का आईसाइट (रियर) कैमरा दिया गया है जो 4के वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा। अब तक के सबसे सस्ते आईफोन में ब्लूटूथ 4.2, बेहतर वाई-फाई और एलटीई कनेक्टिविटी फ़ीचर भी हैं। इसमें ऐप्पल की पहचान बन चुका टच आईडी फिंगरप्रिंट सेंसर भी है और साथ में ऐप्पल पे के लिए सपोर्ट भी।

स्मार्टफोन का डिस्प्ले 4 इंच का है और यह दो स्टोरेज वेरिएंट- 16 जीबी और 64 जीबी में उपलब्ध है। मज़ेदार बात यह है कि पेटीएम मॉल में हैंडसेट के साथ 9,000 रुपये की बायबैक गारंटी भी मिल रही है।
Advertisement

आईफोन एसई के अलावा पेटीएम मॉल में आईफोन 5एस से लेकर आईफोन 7 प्लस जैसे हैंडसेट पर कैशबैक और फ्लैश ऑफर दिया जा रहा है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Good rear camera
  • Bad
  • Underwhelming selfie camera
  • Starts at 16GB storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.00 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए9

फ्रंट कैमरा

1.2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

ओएस

आईओएस 9.3

रिज़ॉल्यूशन

640x1136 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  2. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  4. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  2. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  3. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  4. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  6. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
  7. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  9. Lenovo ने लॉन्च किए LOQ Essential लैपटॉप, 60Wh की बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.