आईफोन 8 की कीमत इस वजह से हो सकती है 1000 डॉलर से भी ज़्यादा

आईफोन 8 की कीमत इस वजह से हो सकती है 1000 डॉलर से भी ज़्यादा
ख़ास बातें
  • ताज़ा रिपोर्ट में इसकी कीमत के संबंध में दावे किए गए हैं
  • ऐप्पल अपने इस डिवाइस को आईफोन एक्स का नाम दे सकती है
  • दावा किया गया है कि इस साल तीन वेरिएंट लॉन्च किए जाएंगे
विज्ञापन
आईफोन 8 के स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन को लेकर अब तक कई तरह के कयास लगाए जा चुके हैं। हालांकि, एक ताज़ा रिपोर्ट में इसकी कीमत के संबंध में दावे किए गए हैं। दावा किया गया है कि आईफोन की दसवीं सालगिरह पर पेश किए जाने वाले ऐप्पल के प्रीमियम डिवाइस की कीमत करीब 1,000 डॉलर (करीब 67,100 रुपये) होगी। और इसकी वजह है ओलेड डिस्प्ले। इसके अलावा यह भी जानकारी दी गई है कि ऐप्पल अपने इस डिवाइस को आईफोन एक्स का नाम दे सकती है।

फास्ट कंपनी ने मामले से संबंधित लोगों के हवाले से दावा किया है कि इस साल तीन वेरिएंट लॉन्च किए जाएंगे। पहले दो वेरिएंट कथित तौर पर 4.7 इंच वाला आईफोन 7एस और 5.5 इंच वाला आईफोन 7एस प्लस होंगे। दोनों में एलसीडी डिस्प्ले दिए जाएंगे। आईफोन 8 में 5.8 इंच का ओलेड डिस्प्ले होगा जो किनारे तक जाएगा। होम बटन डिस्प्ले में इंटिग्रेटेड होगा। और बैटरी भी अन्य वेरिएंट की तुलना ज़्यादा बड़ी होगी। डिवाइस में आईफोन 7 प्लस की तरह डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि एलईडी डिस्प्ले की तुलना में ओलेड डिस्प्ले दोगुने महंगे होते हैं, ऐसे में इसकी कीमत 1,000 डॉलर (करीब 67,100 रुपये) से ज़्यादा होगी। इसमें कुछ भी चौंकाने वाला नहीं है क्योंकि ऐप्पल इस तरह की कीमत के लिए जानी जाती है। अब भारत को ही ले लीजिए जहां आईफोन 7 प्लस के प्रीमियम वेरिएंट की कीमत 92,000 रुपये है, यानी 969 डॉलर।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि ऐप्पल अनोखे 3डी सेंसिंग टेक्नोलॉजी के लिए ल्यूमेनटम के साथ काम कर रही है। इस तकनीक की मदद से चेहरे पहचानने वाला एक फ़ीचर आएगा। कैमरा ऐप के लिए बेहतर रिज़ॉल्यूशन होगा। वैसे, इस तकनीक के बारे में अभी ज़्यादा कुछ नहीं पता है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आईफोन 8 के किनारे थोड़े सस्ते स्टेनलेस स्टील के बने होंगे। वहीं, बैकपैनल पूरी तरह से ग्लास का होगा। साइड बटन की छुट्टी हो जाएगी और उनकी जगह मेटल में टच सेंसेटिव इनले ले लेंगे।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »