आईफोन 8 का डिज़ाइन हुआ लीक, रियर पर हो सकता है फिंगरप्रिंट सेंसर

आईफोन 8 का डिज़ाइन हुआ लीक, रियर पर हो सकता है फिंगरप्रिंट सेंसर
विज्ञापन
आईफोन 8 को लॉन्च होने में अभी बहुत समय बाकी है। लेकिन करीब हर दिन आने वाले आईफोन के बारे में लीक की ख़बरें सामने आ रही हैं। अब, ताजा लीक में आईफोन 8 की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें इस डिवाइस के ग्लॉसी ब्लैक कलर वेरिएंट को आगे व पीछे से देखा जा सकता है। इस तस्वीर से संकेत मिलते हैं कि आईफोन 8 में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर होगा क्योंकि स्क्रीन का साइज़ अब बड़ा हो गया है और होम बटन को भी हटा लिया गया है।

आईड्रॉप न्यूज़ ने आईफोन 8 की इस कथित तस्वीर को साझा किया। इसमें बुधवार को लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी एस8 की तरह एक फ्रंट डिस्प्ले देखा जा सकता है। दांयें व बांयें तरफ थोड़े से मुड़े हुए किनारों के साथ आगे की तरफ अधिकतर हिस्से पर डिस्प्ले का कब्ज़ा है। और ऊपर व नीचे की तरफ पतले बेज़ेल हैं। डिवाइस के रियर पर एक अज़ीब डिज़ाइन वाला लंबे आकार में डुअल कैमरा सेटअप है। जबकि आईफोन 7 प्लस में दोनों रियर कैमरे पास-पास थे।

इस रिपोर्ट में डिवाइस को आईफोन एडिशन कहा गया है, इससे पहले भी इस तरह की लीक सामने आ चुकी हैं। ऐप्पल द्वारा नई ऐप्पल वॉच सीरीज़ आने की ख़बरें हैं। और इसे सबसे फैंसी आईफोन और आईफोन एडिशन कहा जा रहा है। ऐप्पल लोगो को फिंगरप्रिंट सेंसर के ठीक नीचे देखा जा सकता है। और ऐसा लगता है कि यह गलत जगह दिया गया है। हमारी सलाह है कि इन ख़बरों पर पूरी  तरह भरोसा ना करें। क्योंकि यह रिपोर्ट एक फॉक्सकॉन कर्मचारी के हवाले से दी गई है और तस्वीर एक प्रोटोटाइप डिवाइस पर आधारित है। इस रिपोर्ट में फोन के एक ग्लास प्लेट के साथ आने की ख़बरों को भी नकारा गया है और इसमें कहा गया है कि आईफोन 8 मेटल का बना होगा ताकि यह ज्यादा भरोसेमंद और शैटरप्रूफ  हो सके। नई रिपोर्ट में कहा गया है कि आईफोन 8 एक 2.5डी ओलेड एज-टू-एज डिस्प्ले के साथ आएगा, इस बारे में पहले भी लीक में पता चल चुका है।

इसके साथ ही, पहले ख़बर आई थी कि ऐप्पल डिस्प्ले के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर इंटीग्रेट कर सकती है। आईफोन 8 में वायरलेस चार्जिंग, ज़्यादा बेहतर सीरी अनुभव, ऐप्पल ए11 प्रोसेसर के अलावा ऑग्युमेंटेड रियलिटी फ़ीचर के साथ आने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  2. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  5. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  6. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  8. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  10. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »