iPhone 8 और iPhone 8 Plus के प्री-ऑर्डर भारत में 22 सितंबर से होंगे शुरू

नए लॉन्च हुए आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस स्मार्टफोन को अपने हाथों में देखने के इच्छुक लोगों को अब ज़्यादा इंतज़ार करने की जरूरत नहीं है। ऐप्पल के डिस्ट्रीब्यूटर पार्टनर रेडिंग्टन इंडिया ने बुधवार को कहा कि देश में 22 सितंबर से आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस के लिए प्री-ऑर्डर स्वीकार किए जाएंगे।

iPhone 8 और  iPhone 8 Plus के प्री-ऑर्डर भारत में 22 सितंबर से होंगे शुरू
ख़ास बातें
  • iPhone 8 और iPhone 8 Plus के दो स्टोरेज वेरिएंट होंगे
  • कंपनी ने पुराने डिज़ाइन और फॉर्म फेक्टर पर भरोसा जताया है
  • आईफोन 8 की कीमत 649 डॉलर और आईफोन 8 प्लस 799 डॉलर से शुरू होगी
विज्ञापन
नए लॉन्च हुए आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस स्मार्टफोन को अपने हाथों में देखने के इच्छुक लोगों को अब ज़्यादा इंतज़ार करने की जरूरत नहीं है। ऐप्पल के डिस्ट्रीब्यूटर पार्टनर रेडिंग्टन इंडिया ने बुधवार को कहा कि देश में 22 सितंबर से iPhone 8 और  iPhone 8 Plus के लिए प्री-ऑर्डर स्वीकार किए जाएंगे।

रेडिंग्टन इंडिया ने कहा कि देशभर के 3000 स्टोर में से कहीं पर भी प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। ऐप्पल ने मंगवार को बताय था कि भारत में आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस की बिक्री 29 सितंबर से शुरू होगी।


आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस स्मार्टफोन दो स्टोरेज- 64 जीबी और 256 जीबी वेरिएंट में उपलब्ध हैं। आईफोन 8 64 जीबी की कीमत 64,000 रुपये है जबकि आईफोन 8 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 77,000 रुपये है। आईफोन 8 प्लस 64 जीबी की कीमत 73,000 रुपये जबकि आईफोन 8 प्लस 256 जीबी वेरिएंट के लिए 86,000 रुपये चुकाने होंगे।

दोनों नए आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस वेरिएंट में पिछले आईफोन जेनरेशन की तुलना में कई नए फ़ीचर और ख़ासियत हैं। नया ग्लास और एल्युमिनियम डिज़ाइन, रेटिना एचडी डिस्प्ले और ए11 बायोनिक प्रोसेसर इन ख़ासियत में शामिल हैं।

पहला गौर करने वाला बदलाव रंग वेरिएंट है। ये स्मार्टफोन सिल्वर, स्पेस ग्रे और गोल्ड फिनिश में आएंगे। फोन के फ्रंट और रियर पैनल पर ग्लास कवर हैं। दोनों ही नए आईफोन मॉडल वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।  कंपनी ने बताया कि दोनों ही फोन बेहतर कैमरे के साथ आते हैं। आईफोन 8 में आपको 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा। वहीं, आईफोन 7 प्लस की तरह आईफोन 8 प्लस में 12 मेगापिक्सल के दो रियर सेंसर दिए गए हैं। अन्य क्षमता की बात करें तो यूज़र अब नए आईफोन से 240 फ्रेम प्रति सेकेंड की स्पीड 1080 पिक्सल के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Insane performance
  • Vastly improved cameras
  • Wireless charging
  • Assured, timely software updates
  • कमियां
  • Same old design
  • First party apps not great in India
  • Fast charger not bundled
डिस्प्ले4.70 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए11 बायोनिक
फ्रंट कैमरा7-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता1821 एमएएच
ओएसआईओएस 11
रिज़ॉल्यूशन750x1334 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Insane performance
  • Vastly improved cameras
  • Portrait Mode is great
  • Wireless charging
  • Assured, timely software updates
  • कमियां
  • Same old design, ungainly
  • First party apps not great in India
  • Fast charger not bundled
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए11 बायोनिक
फ्रंट कैमरा7-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता2691 एमएएच
ओएसआईओएस 11
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, iPhone 8, iPhone 8 Plus, India, Mobiles
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »