आईफोन 7 के लाइटनिंग ईयरपॉड की तस्वीरें हुईं लीक

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 1 जुलाई 2016 11:24 IST
आईफोन 7 में 3.5 एमएम हेडफोन जैक होगा या नहीं? इस सवाल का जवाब अब अनसुलझी पहेली जैसा हो गया है। हेडफोन जैक को लेकर जहां अलग-अलग खबरें हैं वहीं इस बात को लेकर भी बहस है कि अगर ऐप्पल हेडफोन जैक को खत्म करने का फैसला करती है तो बॉक्स में कौन-कौन सी एक्सेसरी दी जाएंगी। एक ताजा रिपोर्ट में कहा गया था कि ऐप्पल एक लाइटनिंग 3.5 एमएम एडेप्टर के साथ बॉक्स में एक रेगुलर 3.5 एमएम ईयरपॉड भी देगी। इस रिपोर्ट के अनुसार, आईफोन 7 के साथ (बिना 3.5 एमएम हेडफोन जैक वाले) लाइटनिंग ईयरपॉड नहीं होंगे। लेकिन, एक नए लीक में अब फिर लाइटनिंग ईयरपॉड की तस्वीरें सामने आई हैं।

चीन की सोशल मीडिया वेबसाइट वीबो (वाया आईफोनडॉटएनएल) पर ये तस्वीरें पोस्ट की गई हैं। इन तस्वीरों में ईयरपॉड के आखिर में एक लाइटनिंग कनेक्टर देखा जा सकता है। यह कनेक्टर सामान्य से थोड़ा ज्यादा बड़ा दिखता है और शायद इससे यूज़र द्वारा इसके आसानी से खराब होने को लेकर की गई शिकायतें दूर हो सकती है। हालांकि, हो सकता है इन तस्वीरों से छेड़छाड़ की गई हो इसलिए इन पर पूरी तरह से भरोसा ना करें।
Advertisement
 

अगर कंपनी आईफोन मं से 3.5 एमएम हेडफोन जैक हटाती है तो ऐप्पल द्वारा लाइटनिंग पोर्ट के दोनों किनारों पर दो स्पीकर ग्रिल दी जा सकती हैं। आईफोन में 'मोनॉरल सिस्टम' या स्टीरियो स्पीकर को लेकर अभी मतभेद है। इसके अलावा कंपनी द्वारा वायरलेस ईयरपॉड पर काम करने की भी खबरें हैं। हेडफोन जैक के हटने से आईफोन 7 की मोटाई भी कम हो सकती है। आईफोन 7 वाटर रेजिस्टेंस भी हो सकता है।

अगर नए ऐप्पल आईफोन में सब कुछ पहले जैसा रहता है तो आईफोन 7 को सितंबर में ही लॉन्च किया जाएगा। आईफोन 7 के तीन वेरिएंट- आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस और आईफोन 7 प्रो में आने की उम्मीद है। सबसे बड़े वेरिएंट के डुअल कैमरा, रियर पर एक स्मार्ट कनेक्टर और 3 जीबी रैम के साथ आने की उम्मीद है। इसके अलावा नया आईफोन ए10 प्रोसेसर और फोर्स टच होम बटन से भी लैस हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, Earpods, iOS, iPhone 7, iPhone 7 Plus, Lightning Port, Mobiles
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.