4 इंच डिस्प्ले वाला 'आईफोन 7सी' होगा अप्रैल में लॉन्चः रिपोर्ट

4 इंच डिस्प्ले वाला 'आईफोन 7सी' होगा अप्रैल में लॉन्चः रिपोर्ट
विज्ञापन
ऐप्पल ने दो जेनरेशन पहले ही 4 इंच के डिस्प्ले वाला आईफोन मॉडल बनाना बंद कर दिया था, लेकिन 4 इंच के आईफोन को लेकर ख़बरों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। हाल ही में चाइना मोबाइल के रोडमैप का प्रजेंटेशन स्लाइड लीक हुआ जिससे जानकारी सामने आई कि सैमसंग गैलेक्सी एस7 को मार्च महीने में लॉन्च किया जाएगा। इस प्रजेंटेशन स्लाइड में 4 इंच वाले आईफोन मॉडल के लॉन्च के महीने का भी ज़िक्र है। अब तक इस हैंडसेट को 'आईफोन 6सी' का नाम दिया गया था, लेकिन लीक हुए स्लाइड में इस हैंडसेट को 'आईफोन 7सी' बताया गया है। यह ऐप्पल के नामांकरण नीति से तो मेल नहीं खाता है।

'माय ड्राइवर्स' वेबसाइट द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, कंपनी के 2016 रोडमैप प्रजेंटेशन में बताया गया है कि 4 इंच डिस्प्ले वाला 'आईफोन 7सी' मॉडल अप्रैल महीने में लॉन्च होगा। गौर करने वाली बात है कि एक पुरानी रिपोर्ट में 4 इंच के आईफोन को 2016 के मध्य में लॉन्च जाने का दावा किया गया था।
 
china mobile slide iphone 6c launch mydrivers

याद रहे कि ऐप्पल अपने ऐप्पल वाच 2 को अप्रैल में लॉन्च करने के लिए इवेंट आयोजित करने की योजना बना रही है। संभव है कि नए 'आईफोन 7सी' या 'आईफोन 6सी' को इसी इवेंट में पेश किया जाए। ऐप्पल से जुड़ी ख़बरों को लीक करने में माहिर केजीआई एनलिस्ट मिंग शी क्यो ने दावा किया है कि आईफोन 6सी के प्रोडक्शन का काम 2016 की पहली छमाही में शुरू होगा।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, आईफोन 6सी में टच आईडी फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। यह फ़ीचर आईफोन 5सी में नहीं मौजूद था। यूज़र ए9 चिपसेट, एफ/2.2 एपरचर के साथ बेहतर फेसटाइम एचडी कैमरा, 802.11एसी वाई-फाई और ब्लूटूथ 4.1 वायरलेस स्टेंडर्ड की उम्मीद कर सकते हैं। हालांकि, आईफोन का यह मॉडल 3डी टच डिस्प्ले के साथ आएगा। गौर करने वाली बात है कि ऐप्पल ने इस फ्लैगशिप फ़ीचर को आईफोन के नए मॉडल आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस के साथ पेश किया था। आईफोन 6सी कंपनी के 'बजट' स्मार्टफोन रेंज का डिवाइस होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »