आईफोन 7 के साथ आएगा 4 इंच वाला एक और आईफोन: रिपोर्ट

आईफोन 7 के साथ आएगा 4 इंच वाला एक और आईफोन: रिपोर्ट
विज्ञापन
पिछले साल ऐप्पल ने दो बड़े डिस्प्ले वाले आईफोन मॉडल पेश किए थे। कंपनी ने 4 इंच के आईफोन मॉडल की लीक से हटते हुए 4.7 इंच के डिस्प्ले वाला आईफोन 6 और 5.5 इंच वाला आईफोन 6 प्लस पेश किया। कंपनी ने इस साल भी पिछले साल के डिस्प्ले साइज को नए अपग्रेडेड वर्ज़न में बरकरार रखा। उम्मीद तो 4 इंच के आईफोन मॉडल लॉन्च किए जाने की भी थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब खबर है कि कंपनी इस डिस्प्ले साइज के हैंडसेट पर काम कर रही है।

केजीआई एनेलिस्ट मिंग-ची क्यो, जिन्हें विश्वसनीय रिपोर्ट देने के लिए जाना जाता है, ने बताया है कि कंपनी की योजना 2016 में 4 इंच का आईफोन मॉडल पेश करने की है।

क्यो ने निवेशकों के साथ एक नोट शेयर किया जिसमें अगले साल लॉन्च किए जाने वाले ऐप्पल स्मार्टफोन के मॉडल का ज़िक्र था। नोट में उन्होंने कहा है कि उन्हें ऐप्पल द्वारा 4 इंच का आईफोन मॉडल लॉन्च करने की उम्मीद है क्योंकि मार्केट में छोटे स्क्रीन वाले आईफोन की मांग है। क्यो के मुताबिक, कंपनी इस हैंडसेट को 'बजट स्मार्टफोन' के तौर पर पेश करेगी।

इस हैंडसेट को 2016 की पहली छमाही के दौरान डेवलप किए जाने की उम्मीद है। इसे अगले साल लॉन्च किए जाने वाले आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के साथ पेश किया जाएगा। जहां तक स्पेसिफिकेशन का सवाल है तो यह एक मेटल बॉडी वाला डिवाइस होगा और आईफोन 6एस व आईफोन 6एस प्लस में इस्तेमाल किए गए ए9 चिपसेट से लैस होगा।

हालांकि, इस हैंडसेट में 3डी टच फ़ीचर नहीं होगा। ऐप्पल चाहता है कि यह फ़ीचर बड़े हैंडसेट लाइनअप का ही हिस्सा रहे। आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस इस फ़ीचर के साथ आते हैं और आने वाले मॉडल में भी इसके मौजूद रहने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »