आईफोन 7 रेगुलर 3.5 एमएम ईयर पॉड के साथ आएगा: रिपोर्ट

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 21 जून 2016 12:51 IST
ऐप्पल और इसके आने वाले आईफोन 7 व आईफोन 7 प्लस में 3.5 एमएम हेडफोन जैक ना होने के बारे में की महीनों से खबरें आरही हैं। 3.5 एमएम हेडफोन जैक होने और ना होने को भी लेकर कई रिपोर्ट सामने आई हैं। अब, एक ताजा लीक में दावा किया गया है कि ऐप्पल नए आईफोन में से 3.5 एमएम हेडफोन जैक हटा रही है। लेकिन कंपनी एक 3.5 एमएम लाइटनिंग एडेप्टर के साथ 3.5 एमएम ईयरपॉड को बॉक्स के साथ देगी।

मैकोटकारा में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, एक नई लीक में दावा किया गया है कि ऐप्पल की योजना आईफोन 7 के साथ सामान्य 3.5 एमएम ईयरपॉड देने की है। इससे यूज़र इसे दूसरे डिवाइस पर भी इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके साथ ही इस रिपोर्ट में एक बार फिर आईफोन 7 के 256 जीबी वेरिएंट और 32 जीबी बेस वेरिएंट होने का खुलासा हुआ है। इसके अलावा ऐप्पल द्वारा 64 जीबी वेरिएंट खत्म कर, 128 जीबी वेरिएंट पेश करने की भी खबरें हैं।

इस रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि लाइटनिंग पोर्ट के दोनों तरफ दो स्पीकर ग्रिल दिए गए हैं जिससे 3.5 एमएम ऑडियो जैक ना होने से काफी जगह बची है। हालांकि, दोनों स्पीकर 'एक मोनॉरल सिस्टम' है और पहले आई खबरों के मुताबिक स्टीरियो स्पीकर नहीं है।

अगले आईफोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक होने या ना होने को लेकर आरही खबरों के बीच हम आपको सलाह देंगे कि इन जानकारियों पर पूरी तरह से भरोसा ना करें।
Advertisement

उम्मीद की जा रही है, कि आईफोन 7 के सितंबर में तीन वेरिएंट आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस और आईफोन 7 प्रो/प्लस प्रीमियम लॉन्च किए जा सकते हैं। नए आईफोन में एंटीना बैंड की जगह बदलना और डुअल-सिम ट्रे के लिए सपोर्ट आने की भी उम्मीद है। इसके साथ ही नए आईफोन में बड़े वेरिएंट में एक्सेसरी जोड़ने के लिए एक स्मार्ट कनेक्टर दिए जाने की भी उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  11. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  12. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  10. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.