आईफोन 7 में होगा डुअल-सिम कार्ड सपोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैकः रिपोर्ट

आईफोन 7 में होगा डुअल-सिम कार्ड सपोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैकः रिपोर्ट
विज्ञापन
ऐप्पल का अगला आईफोन मॉडल कई दिनों से सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है। अब तक आईफोन 7 से जुड़ी कई तरह की जानकारियां सार्वजनिक हो चुकी हैं। ताज़ा खबर हैंडसेट के प्रोडक्शन से संबंधित है। इसके अलावा स्टोरेज, सिम स्लॉट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक के बारे में भी कुछ नई जानकारियां मिली हैं।

नई लीक चीन के एक रिपेयर शॉप रॉक फिक्स से आई है। इस दुकान ने ऑनलाइन कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जो कथित तौर पर आईफोन 7 के पार्ट्स की हैं। पहली जानकारी हेडफोन जैक के बारे में है। 4.7 इंच के आईफोन 7 की लाइटनिंग केबल एसेंबली से पता चलता है कि 3.5 एमएम हेडफोन इस हैंडसेट का हिस्सा बना रहेगा। तस्वीर में दिख रहा है कि हेडफोन जैक स्लॉट अब भी मौजूद है। गौरतलब है कि कई पुरानी रिपोर्ट में ऐप्पल द्वारा 3.5 एमएम ऑडियो जैक को हटाने के बारे में जानकारी दी गई थी।
 
iphone7_part_rockfix

एक अलग तस्वीर से पता चला है कि इसमें डुअल सिम ट्रे है। यह फ़ीचर ऐप्पल के आईफोन लाइनअप का पहली बार हिस्सा बनेगा। इसमें सेनडिस्क की मैमोरी चिप है जो 256 जीबी विकल्प की ओर इशारा करती है। यह खुलासा पुराने दावों से मेल खाता है जिनमें कंपनी द्वारा 16 जीबी मॉडल खत्म करके 32 जीबी मॉडल से शुरुआत करने की जानकारी दी गई थी। 256 जीबी मॉडल टॉप मॉडल होगा। 32 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ ऐप्पल 128 जीबी वाला वेरिएंट भी पेश करेगी। स्क्रीन पैनल से स्मार्टफोन के दो अलग-अलग साइज़ में आने का पता चला है। डुअल-लेंस कैमरा बड़े डिस्प्ले वाले वेरिएंट में होगा।

टिप्सटर ऑनलीक्स ने दावा किया है कि 4.7 इंच के आईफोन 7 के प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया है। प्रोडक्शन की जिम्मेदारी पेगाट्रॉन के पास है जो सिर्फ शुरुआती मॉडल पर काम कर रही है। फॉक्सकॉन को बड़े वेरिएंट के प्रोडक्शन की ज़िम्मेदारी मिली है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, iOS, iPhone 7, iPhone 7 storage options, Mobiles, Pegatron
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »