आईफोन 7 का 64 जीबी वेरिएंट नहीं होगा लॉन्च: रिपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 जून 2016 17:30 IST
आईफोन 7 को लेकर एक बार फिर नई जानकारी सामने आई है। पिछले काफी समय से नए आईफोन की स्टोरेज को लेकर खबरें हैं। अब ट्रेंडफोर्स ने खुलासा किया है कि ऐप्पल 16 जीबी बेस वेरिएंट को खत्म कर इसे 32 जीबी में अपग्रेड कर सकती है।

ट्रेंडफोर्स की रिपोर्ट उन खबरों की पुष्टि करती है जिनमें 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के आने की बात कही गई थी। हालांकि इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि ऐप्पल 'प्रो' या 5.5 इंच स्क्रीन वाला बड़ा आईफोन में यह सपोर्ट होगा। इसके अलावा इस रिपोर्ट में ऐप्पल द्वारा 64 जीबी वेरिएंटको खत्म कर 128 जीबी वेरिएंट पेश करने की भी जानकारी मिली है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि 5.5 इंच स्क्रीन वाले आईफोन 7 में डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके साथ ही डुअल कैमरा से ली जाने वाली तस्वीरों के लिए ऐप्पल इस वेरिएंट में 3 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम दे सकती है। वहीं छोटे आईफोन में 2 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम हो सकती है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है, ''5.5 इंच स्क्रीन वाला आईफोन 7 स्मार्टफोन 3 जीबी रैम वाला पहला ऐप्पल आईफोन होगा। आईफोन में इस अतिरिक्त रैम को डुअल कैमरे से ली जाने वाली तस्वीर के प्रोसेस होने के लिए इस्तेमाल किया गया है।''
Advertisement

पिछली खबरों में नए आईफोन के तीन वेरिएंट के साथ आने का इस नई रिपोर्ट में खंडन किया गया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक, आईफोन 7 4.7 इंच और 5.5 इंच के दो वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement

इसके अलावा ऐप्पल द्वारा आईफोन में इस साल ओलेड डिस्प्ले ना देने की पुष्टि भी इस रिपोर्ट में होती है। खबर है कि ऐप्पल 2017 या 2018 में ओलेड डिस्प्ले वाले आईफोन लॉन्च करेगी। असके अलावा पिछले लीक में नए आईफोन के ए10 प्रोसेसर और 3.5 एमएम ऑडियो जैक के साथ आने की खबर आई थी। अगले आईफोन के पिछले फोन की तुलना में 1 एमएम ज्यादा पतले होने का दावा है। नए आईफोन में स्मार्ट कीबोर्ड या चार्जिंग डॉक्स जैसे डिवाइस कनेक्ट करने के लिए रियर पर एक स्मार्ट कनेक्टर भी दिया जा सकता है।

अंत में ट्रेंडफोर्स का अनुमान है कि इस साल आईफोन का निर्माण 2015 की तुलना में 8.2 प्रतिशत घटकर 216.5 मिलियन रह जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, Dual Camera, iPhone, iPhone 7, iPhone 7 Plus, Mobiles, Smart Connector

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  12. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  13. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.