आने वाले आईफोन 7 के रियर केस की तस्वीरें एक बार फिर लीक हो गई हैं। नई तस्वीरों से आईफोन 7 के बारे में नई जानकारी सामने आई है। इन तस्वीरों को अगर सच माना जाए तो आने वाले मॉडल में आईफोन में दी गई अब तक की सबसे बेहतर साउंड परफॉर्मेंस हो सकती है।
ऐप्पल की सप्लायर कंपनी फॉक्सकॉन और पेगाट्रोन ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को नौकरी पर रखना शुरू कर दिया है। अगले आईफोन को लेकर लीक का सिलसिला तेज हो गया है।
ऐप्पल के आने वाले स्मार्टफोन को लेकर लगातार लीक और खबरें सामने आ रही हैं। अब आईफोन 7 की नई लीक तस्वीरों का खुलासा हुआ है। इन तस्वीरों में 4.7 इंच वाले आईफोन 7 को हर तरफ से देखा जा सकता है।
भरोसेमंद केजीआई सिक्योरिटीज के विश्लेषक मिंग शी कुओ ने कहा है कि आने वाले समय में सभी प्रीमियम स्मार्टफोन में डुअल कैमरा एक जरूरी फीचर होगा। आईफोन 7 से इसकी शुरुआत होगी। आईफोन 7 प्लस में 5.5 इंच स्क्रीन के साथ रियर पर डुअल कैमरा सेटअप होगा।