आईफोन 6एस और नेक्सस 5एक्स पर मिल रही है बड़ी छूट

आईफोन 6एस और नेक्सस 5एक्स पर मिल रही है बड़ी छूट
विज्ञापन
दिवाली का त्योहार चंद दिनों बाद है, ऐसे में नामी ऑनलाइन रिटेल कंपनियां कस्टमर्स को लुभाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहतीं। हमने आपके लिए टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट पर मिल रही छूट की एक सूची बनाई है। आप इन ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।

1. ऐप्पल आईफोन 6एस
अगर आप ऐप्पल के लेटेस्ट हैंडसेट आईफोन 6एस खरीदने का इंतज़ार कर रहे हैं तो इस ऑफर को हाथ से मत जाने दीजिए। आप अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर आईफोन 6एस पर बड़ी छूट पा सकते हैं। वेबसाइट पर आईफोन 6एस का 64 जीबी गोल्ड वेरिएंट 65,999 रुपये (कीमत 72,000 रुपये) में उपलब्ध है, जबकि स्पेस ग्रे वेरिएंट 66,001 रुपये में मिलेगा। यह लॉन्च कीमत से करीब 6,000 रुपये कम है। 128 जीबी वेरिएंट पर ज्यादा छूट मिल रही है। आप आईफोन 6एस का गोल्ड 128 जीबी वेरिएंट 72,555 रुपये (कीमत 82,000 रुपये) में खरीद सकते हैं। 128 जीबी स्पेस ग्रे वेरिएंट 72,777 रुपये में उपलब्ध है।

लिंक: अमेज़न

2. एलजी नेक्सस 5एक्स 16जीबी
lg nexus 5x colours
नया नेक्सस 5एक्स का 16जीबी सीमित समय के लिए 27,500 रुपये (कीमत 31,990 रुपये) में मिल रहा है। हाल ही में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन पर मिलने वाली यह बड़ी छूट है। एलजी नेक्सस 5एक्स स्मार्टफोन में 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आएगा। डिवाइस में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ हेक्सा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी का रैम मौजूद है। इसमें एफ/2.0 एपरचर वाला 12.3 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिससे 4के रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। डिवाइस का फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। स्मार्टफोन में 2700 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज को सपोर्ट करेगी। 10 मिनट के चार्ज में यूज़र को 3.8 घंटे तक का बैटरी पावर मिलेगा।

कीमतः 27,500 रुपये (कीमत 31,990 रुपये)

लिंक: अमेज़न

3. ऐप्पल आईपैड मिनी 2 16 जीबी
apple ipad mini retina displayअगर आप 20,000 रुपये के रेंज में एक छोटे स्क्रीन वाले टैबलेट की तलाश में हैं तो आईपैड मिनी 2 16 जीबी के बारे में विचार कर सकते हैं। यह इस हफ्ते 18,465 रुपये (कीमत 21,900 रुपये) में उपलब्ध है। आईपैड मिनी 2 टैबलेट 7.9 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है।

कीमतः18,465 रुपये (एमआरपी 21,900 रुपये)

लिंक: अमेज़न

4. मोटो एक्स (जेन 2)
motorola moto x gen 2फ्लिपकार्ट पर मोटो एक्स (जेन 2) स्मार्टफोन 5,000 रुपये की अतिरिक्त छूट के साथ उपलब्ध है। यह हैंडसेट सीमित समय के लिए 14,999 रुपये (कीमत 19,999 रुपये) में उपलब्ध है। इस कीमत में मोटो एक्स सेकेंड जेनरेशन का उपलब्ध होना, एक बेहतरीन ऑफर है।

कीमत: 14,999 रुपये (एमआरपी 19,999 रुपये)

लिंकः फ्लिपकार्ट
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  5. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  6. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  7. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  8. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  9. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  10. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »